हिजाब में दीपिका तो लंबी दाढ़ी में रणवीर, वीडियो ने इंटरनेट पर मचाई सनसनी

Deepika Padukone New Controversy: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह नए एड में नजर आए हैं। उनका यह एड सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कुछ लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं। वहीं कुछ उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

Deepika Padukone New Controversy: बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इन दिनों कई वजहों से चर्चाओं का हिस्सा बनीं हुईं है, जी हां! जहां एक तरफ कल्कि 2 और स्पिरिट मूवी छोड़ने की वजह से उन्हें नेटीजेंस की नफरतों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं दूसरी तरफ अब फिर वे एक विवाद में फंस गईं हैं, जी हां! दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो साझा किया है, जिसे देख यूजर्स उन पर बुरी तरह भड़क उठे हैं, आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।

दीपिका-रणवीर का नया वीडियो चर्चा में

इस वीडियो को शेयर करते हुए दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने कैप्शन में लिखा – ‘मेरा सुकून’। सिंघम अगेन के बाद अब ये पहला मौका है जब दोनों साथ स्क्रीन पर नजर आए हैं और माता-पिता बनने के बाद ये दोनों का साथ में पहला प्रोफेशनल प्रोजेक्ट है, जो फैंस को काफी पसंद आ रहा है। इस वीडियो में रणवीर और दीपिका अबू धाबी के ट्रेडिशन्स के बारे में जानते और दर्शकों को बताते नजर आ रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)

 

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपने नए विज्ञापन का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें वह अबू धाबी की खूबसूरत लोकेशन्स का जिक्र करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में दोनों अबू धाबी के शेख जायद ग्रैंड मस्जिद में भी नजर आते हैं, जहां दीपिका पादुकोण अबाया और हिजाब में नजर आईं तो वहीं रणवीर सिंह के लंबी दाढ़ी।

ये भी पढ़े –

‘आप संतरा कैसे खाते हैं…’ अक्षय कुमार ने CM फडणवीस से पूछा, म‍िला मजेदार जवाब

दीपिका-रणवीर के रीसेंट प्रोजेक्ट

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के हालिया प्रोजेक्ट्स की बात करें तो रणवीर सिंह अब ‘धुरंधर’ में नजर आने वाले हैं, जो इसी साल 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म को लेकर अभिनेता के फैंस काफी एक्साइटेड हैं। वहीं दीपिका, शाहरुख खान के साथ ‘किंग’ में नजर आएंगी। इसके अलावा उनके पास प्रभास स्टारर स्पिरिट और कल्कि का सीक्वल भी था और अब इन दोनों ही फिल्मों से दीपिका बाहर हो चुकी हैं।

ये भी पढ़े –

Thamma का नया गाना हुआ रिलीज, Nora Fatehi के लटके-झटकों पर टिकी नज़रे

भड़के हिंदू फैंस

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, रणवीर सिंह के लुक पर तो नहीं, लेकिन दीपिका पादुकोण को हिजाब पहना देख कुछ यूजर्स का खून खौल गया है और वे दीपिका पादुकोण के बारे में बुरी बातें कर रहें हैं। दीपिका पादुकोण को ट्रोल करते हुए एक ने लिखा, “मनी मनी… पैसों के लिए सेलिब्रिटीज कुछ भी करते हैं।” दूसरे ने लिखा, “राम मंदिर जाने में इसे मौत आती है, इसने अपनी बेटी का नाम दिया रखा है, इसकी गद्दारी का ये सबूत है।” तीसरे ने लिखा, “रणवीर खान और दीपिका बेगम पैसों के लिए कुछ भी कर सकते हैं, अच्छा हुआ इसे जो कल्कि 2 से निकाल दिया।” वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, “अपना धर्म ही बदल लो ना।”

ये भी पढ़े –

Shilpa Shetty की बढ़ी मुश्किलें, 60 करोड़ फ्रॉड मामले में EOW ने की 5 घंटे तक पूछताछ

Back to top button