Deepika Padukone का Kalki 2898 AD से कटा पत्ता, मेकर्स ने बताई वजह

Deepika Padukone out From Kalki 2898 AD 2: ‘कल्कि 2898 AD’ के सीक्वल को लेकर एक बड़ी चौंकाने वाली खबर आई है।दीपिका पादुकोण सीक्वल का हिस्सा नहीं होंगी।

Deepika Padukone out From Kalki 2898 AD 2: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। वैजयंती मूवीज ने बड़ी घोषणा करते हुए बताया है कि दीपिका पादुकोण को फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ (Kalki 2898 AD) के सीक्वल से बाहर कर दिया गया है। इस फिल्म में प्रभास और अमिताभ बच्चन नजर आने वाले हैं। फिल्म का डायरेक्शन नाग अश्विन कर रहे हैं।

मेकर्स ने बताया क्या है वजह

नाग अश्विन के निर्देशन में बनने वाली Kalki 2898 AD के प्रोडक्शन हाउस विजयंती मूवीज ने X पर एक पोस्ट में बताया कि ‘कल्कि’ जैसे प्रोजेक्ट के लिए कमिटमेंट के अलावा और भी कई चीजें चाहिए। ‘कल्कि 2898 AD’ में दीपिका के ऑपोजिट प्रभास थे और उनकी केमिस्ट्री खूब पसंद की गई थी। तभी से फैंस सीक्वल में भी इस जोड़ी को देखने के लिए एक्साइटेड थे। पर अब दीपिका ने फिल्म छोड़ दी है तो फैंस मायूस हैं.

पहली फिल्म की कहानी महाभारत के कुरुक्षेत्र युद्ध के अंत से शुरू होकर 2898 एडी के भविष्य तक जाती है। ‘कल्कि 2898 एडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट थी । फिल्म ने दुनियाभर में लगभग 1042 करोड़ रुपए की कमाई की थी।

ये भी पढ़े-

Homebound Trailer: ईशान खट्टर की फिल्म का ट्रेलर आउट, जाह्नवी भी आएंगी नजर

फैंस को हुई टेंशन

बता दें मेकर्स के पोस्ट पर लोग कमेंट कर रहे हैं. वो दीपिका को बैक टू बैक दो तेलुगू फिल्मों से निकाले जाने पर टेंशन में हैं. एक फैन ने लिखा- स्पिरिट के बाद, दीपिका पादुकोण को तेलुगु इंडस्ट्री की एक और बड़े बजट की फिल्म से हटाया गया. इन रिमूवल के पीछे की असली कहानी क्या है. दूसरे ने लिखा-अब कौन करेगा उन्हें रिप्लेस.

ये भी पढ़े-

Jolly LLB 3 की रिलीज पर रोक की मांग खारिज, Bombay HC ने सुनाया फैसला

Back to top button