
120 Bahadur: मुश्किल में फरहान की फिल्म, रिलीज डेट को लेकर सख्त हाईकोर्ट
Farhan Akhtar Film 120 Bahadur: एक्टर फरहान अख्तर की फिल्म ‘120 बहादुर’ विवादों में आ गई है। इसके सेंसर सर्टिफिकेट के खिलाफ कोर्ट में एक याचिका दायर की गई, जिसकी सुनवाई दिल्ली हाईकोर्ट जल्द करेगा।
Farhan Akhtar Film 120 Bahadur: फरहान अख्तर की आने वाली फिल्म ‘120 बहादुर’ पर एक नई विवाद की शुरुआत हो गई है। दिल्ली हाई कोर्ट में इस फिल्म के सर्टिफिकेट को चुनौती देते हुए एक जनहित याचिका दायर की गई है। यह याचिका दिल्ली हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस तुषार राव गेडेला की बेंच के सामने सुनवाई के लिए लिस्ट है।
कब होगी याचिका पर सुनवाई
‘120 बहादुर’ के सेंसर सर्टिफिकेट को चुनौती देने वाली याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट 26 नवंबर को सुनवाई करेगा। बताते चलें कि इस याचिका में फिल्म ‘120 बहादुर’ पर आरोप लगाया गया है कि यह ऐतिहासिक तथ्यों से छेड़छाड़ करती है। याचिका में फिल्म का नाम बदलने की मांग भी की गई है। 26 नवंबर को जज देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जज तुषार राव गेडेला की कोर्ट इस मामले को सुनेगी। यह याचिका अहीर रेजिमेंट मोर्चा और एक धर्मार्थ ट्रस्ट के ट्रस्टी के अलावा रेजांग ला की लड़ाई में शहीद हुए कई सैनिकों के परिवारों ने दायर की है।
क्या है फिल्म ‘120 बहादुर’ की कहानी?
फरहान अख्तर की फिल्म ‘120 बहादुर’ की कहानी 1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान रेजांग ला की लड़ाई पर आधारित है। इस लड़ाई में 13 कुमाऊं रेजिमेंट के लगभग 120 भारतीय सैनिकों ने मेजर शैतान सिंह भाटी के नेतृत्व में 3,000 से अधिक चीनी सैनिकों का बहादुरी से सामना किया था। अंतिम सांस तक अपनी चौकी की रक्षा की। फिल्म में फरहान मेजर शैतान सिंह भाटी के किरदार में ही नजर आएंगे।
याचिका में कहा गया है कि फिल्म का यह चित्रण सिनेमैटोग्राफ एक्ट और उसके दिशा-निर्देशों का उल्लंघन है, जिनमें इतिहास को विकृत रूप में प्रस्तुत करने पर रोक है। साथ ही भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 356 का भी उल्लेख किया गया है, जो मृत व्यक्तियों के बारे में आपत्तिजनक आरोप लगाने पर रोक लगाती है।
ये भी पढ़े- Salman Khan: शादी में एकसाथ झूमे सलमान-शाहरुख, डांस फ्लोर पर उड़ाया गर्दा





