
परेश रावल की The Taj Story मुश्किल में, फिल्म पर इतिहास से छेड़छाड़ का आरोप
The Taj Story: दिल्ली हाईकोर्ट ने 31 अक्टूबर को रिलीज होने वाली फिल्म ‘द ताज स्टोरी’ को लेकर दाखिल जनहित याचिका (PIL) पर तत्काल सुनवाई करने से इनकार कर दिया है।
The Taj Story: दिल्ली हाईकोर्ट ने फिल्म ‘द ताज स्टोरी’ को लेकर दाखिल जनहित याचिका (पीआईएल) पर तत्काल सुनवाई करने से इनकार कर दिया है। याचिका में फिल्म पर आरोप लगाया गया था कि इसमें इतिहास को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है और इसके रिलीज होने से देश में साम्प्रदायिक माहौल बिगड़ सकता है। यह याचिका दिल्ली के वरिष्ठ अधिवक्ता शकील अब्बास ने दायर की थी, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक और अभिनेता परेश रावल को पक्षकार बनाया गया है।
ऐतिहासिक तथ्यों तोड़ मरोड़ कर पेश करने का आरोप
याचिका दिल्ली के वरिष्ठ अधिवक्ता शकील अब्बास ने दायर की थी। इसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक और अभिनेता परेश रावल को पक्षकार बनाया गया है। साथ ही याचिकाकर्ता ने केंद्र सरकार और सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) को भी पक्षकार बनाया। याचिकाकर्ता का दावा है कि फिल्म ताजमहल और उससे जुड़ी ऐतिहासिक जानकारी को गलत तरीके से पेश करती है, जिससे जनता के बीच भ्रम फैल सकता है और धार्मिक और सांप्रदायिक तनाव पैदा होने का खतरा है।
‘द कश्मीर फाइल्स’ का भी जिक्र
याचिका में यह भी कहा गया कि फिल्म बनाने वाली टीम की पिछली फिल्में राजनीतिक दृष्टिकोण को बढ़ावा देती रही हैं। उदाहरण के तौर पर याचिकाकर्ता ने ‘द कश्मीर फाइल्स’ और ‘द बंगाल फाइल्स’ का जिक्र किया, जो पहले भी विवादित और राजनीतिक रूप से संवेदनशील मानी गई थीं।
ये भी पढ़े-
बनारस में ‘Mirzapur the film’ की शूटिंग खत्म, पंकज त्रिपाठी ने शेयर किया अनुभव
क्या है याचिकाकर्ता की मांग
शकील अब्बास का तर्क था कि ‘द ताज स्टोरी’ भी उन्हीं उद्देश्यों को लेकर बनाई जा रही है और इसमें इतिहास को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है। याचिका में फिल्म के ट्रेलर का हवाला देते हुए कहा गया था कि ट्रेलर में कई ऐतिहासिक तथ्यों का गलत चित्रण किया गया है। याचिकाकर्ता का कहना था कि सीबीएफसी ने ट्रेलर और फिल्म की सामग्री की जिम्मेदारी से जांच नहीं की, जिससे जनता में भ्रम फैल सकता है।
ये भी पढ़े-
Haq Trailer: ‘मुसलमान जरूर देखें फिल्म,’ Haq के ट्रेलर रिलीज में बोले इमरान हाशमी
रिलीज से पहले ही फिल्म के सब्जेक्ट को लेकर विवादों में रही निर्देशक तुषार अमरीश गोयल की इस फिल्म में परेश रावल, जाकिर हुसैन, अमृता खानविलकर, स्नेहा वाघ और नमित दास जैसे कलाकार हैं। ये फिल्म 31 अक्टूबर 2025 को रिलीज होने जा रही है।
ये भी पढ़े-
‘The Family Man 3’ की रिलीज पर बड़ा अपडेट, मेकर्स ने जारी किया वीडियो





