Dhadak 2 Trailer OUT: ‘धड़क 2’ का दमदार ट्रेलर आउट, प्यार में मरने को तैयार सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति

Dhadak 2 Trailer OUT: बॉलीवुड की मच अवेटेड फिल्मों में शुमार धड़क 2 का दमदार ट्रेलर भी जारी कर दिया गया है। लीड रोल में सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी हैं।

Dhadak 2 Trailer OUT: धर्मा प्रोडक्शन्स की मच अवेटेड फिल्म ‘धड़क 2’ का ट्रेलर अब रिलीज हो चुका है। काफी समय से फिल्म के ट्रेलर का इंतजार हो रहा था। फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेंदी और तृप्ति डिमरी के बीच इंटेंस लवस्टोरी देखने को मिलने वाली है। फिल्म के ट्रेलर में प्रेमकहानी की एक झलक देखने को मिल रही है। अगर मरना या लड़ना हो तो हमेशा लड़ने का ऑप्शन चुनना चाहिए, कुछ यही फिल्म की थीम बताई जा रही है।

यहां देखिए ‘धड़क 2’ का ट्रेलर

‘धड़क 2’ के ट्रेलर में कई ऐसे सीन्स हैं, जिन्हें देख फैंस भी हैरान रह गए। एक सीन है, जिसमें सिद्धांत के चेहरे पर इंक या कालिख जैसी कुछ लगी है और एक लड़के ने तृप्ति को उसके बालों से खींचकर पकड़ा हुआ है। इस सीन में सिद्धांत और तृप्ति के एक्सप्रेंशन हैरान कर देते हैं। एक और सीन है, जिसमें सिद्धांत किसी को कुर्सी से पीट रहे हैं।

Aankhon Ki Gustaakhiyan Review: विक्रांत मैसी-शनाया कपूर की दमदार एक्टिंग, जानें कैसी है फिल्म

करण जौहर निर्मित धड़क 2 में सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।’ध़ड़क 2′ को शाजिया इकबाल ने डायरेक्ट किया है। यह फिल्म 1 अगस्त को थिएटर्स में रिलीज होगी।

ये भी पढ़े-

Son Of Sardaar 2 Trailer: ड्रामा, एक्शन और कॉमेडी… ट्रेलर देखकर क्या बोले यूजर्स?

Maalik Review Out: राजकुमार राव की ‘मालिक’ में शानदार परफॉर्मेंस, गैंगस्टर ‘सागा’ ने मचाया धमाल

Back to top button