Dhurandhar Trailer: ध्रुव राठी ने रणवीर की फिल्म को कहा घटिया, भड़के एक्टर लगाई क्लास

Dhurandhar Trailer Controversy: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर का ट्रेलर रिलीज होने के बाद इन्फ्लूएंसर ध्रुव राठी ने इसकी खूब आलोचना की। ध्रुव की पोस्ट सामने आने के बाद रणवीर शोरे ने इन्फ्लूएंसर को फटकार लगाई।

Dhurandhar Trailer Controversy: अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म धुरंधर इस वक्त खूब सुर्खियों में है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया (Dhurandhar Trailer)। ट्रेलर ने अच्छा खासा बज़ बनाया है। फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर (Aditya Dhar) के डायरेक्शन की भी काफी चर्चा हो रही है। वहीं अब ध्रुव राठी (Dhruv Rathi) ने फिल्म को घटिया बता दिया है और जमकर इस पर अपनी भड़ास निकाली है। तो डायरेक्टर और बॉलीवुड के बचाव में उतरे रणवीर शोरे ने ने इन्फ्लूएंसर को फटकार लगाई।

ध्रुव राठी ने रणवीर की फिल्म पर उठाए सवाल

दरअसल धुरंधर का ट्रेलर देखकर लोग एनिमल को भूलने की बात कर रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर में जमकर मारपीट और खून-खराबा नजर आया है। जबरदस्त एक्शन के साथ फिल्म के विलेन्स यानि अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal), संजय दत्त (Sanjay Dutt) और अक्षय खन्ना (Akshay Khanna) की भी फैंस खूब तारीफें कर रहे हैं। इसी बीच अब ध्रुव राठी (Dhruv Rathi) ने फिल्म के ट्रेलर को घटिया बताया है और कहा है कि आदित्य धर पैसों के चलते और कितना गिरेंगे। ध्रुव ने एक्स पर एक पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि,

ध्रुव राठी की पोस्ट सामने आने के बाद कई लोगों ने उन्हें वो पोस्ट याद दिलाई, जब उन्होंने हिंसा से भरी फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर को भारत की सबसे जरूरी फिल्म कहा था। इस पर ध्रुव ने लिखा, “मैं गलत था, तब मैं नहीं समझता था कि ऐसी फिल्मों का समाज पर कितना गहरा प्रभाव पड़ता है।”

ध्रुव राठी की इस पोस्ट पर एक्टर रणवीर शोरे ने तंज कसते हुए लिखा, “दोस्त, तुम ज्यादातर वक्त गलत ही होते हो, लेकिन कमाल है कि तुमने उसी को अपना करियर बना लिया है।”

रणवीर की पोस्ट के जवाब में ध्रुव राठी ने लिखा, “उस करियर से तो बेहतर है, जहां रोजी-रोटी के लिए बिग बॉस में नकली झगड़े करने पड़ें।”

एक्टर रणवीर शोरे यहां भी नहीं रुके और जवाब में लिखा, “बिग बॉस हाउस के झगड़े उतने नकली नहीं होते, जितने तुम हो, दोस्त। लगे रहो।”

जब फैंस ने रणवीर शोरे को ध्रुव राठी से न झगड़ने की सलाह दी, तो एक्टर ने बात खत्म करते हुए लिखा, “मैं इस बावले से कभी उलझता भी नहीं, अगर उसने किसी फिल्म और फिल्ममेकर को बर्बाद करने की कोशिश न की होती। उसका बकवास प्रोपेगैंडा अब बहुत हो चुका। वह यूरोप में बैठकर भारतीयों और उनके हितों की कीमत पर क्लाउट और पैसा कमा रहा है। मुझे उन भारतीयों पर तरस आता है जो इस मूर्ख को फॉलो करते हैं।”

 

Back to top button