
Fa9lal Song: दुनियाभर में छा गया ‘धुरंधर’ का गाना, बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड
Dhurandhar Fa9lal Song: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर का अरबी गाना Fa9la के नाम एक बड़ी उपलब्धि दर्ज हुई है। ये गाना अब गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल हो गया है। फिल्म में अक्षय खन्ना पर फिल्माए इस गाने को दुनियाभर में पॉपुलैरिटी मिली।
Dhurandhar Fa9lal Song: धुरंधर ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है. 56 दिनों तक रणवीर सिंह की फिल्म ने 1300 करोड़ पार की कमाई करके रिकॉर्ड बनाने के बाद अब ओटीटी पर फैंस का एंटरटेनमेंट कर रही है. लेकिन अब फैंस के लिए एक और खुशखबरी है. दरअसल, बहरीन के रैपर फ़्लिपेराची ने ऑफिशियली गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में जगह बना ली है, क्योंकि उनका गाना फासला (Fa9la), जो रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म धुरंधर में है. उसने सबसे ज्यादा बिलबोर्ड के साथ अरबिया चार्ट्स में टॉप किया है.
‘फा9ला’ ने बिलबोर्ड अरबिया चार्ट पर बनाया दबदबा
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, फ्लिपराची के नाम ‘फा9ला’ गाने द्वारा बिलबोर्ड अरबिया चार्ट पर सबसे ज्यादा नंबर 1 पर रहने का रिकॉर्ड है। ‘फा9ला’ ने बिलबोर्ड अरबिया द्वारा संकलित 4 मुख्य चार्ट, यानी शीर्ष 100 आर्टिस्ट, हॉट 100 गाने, शीर्ष 50 अरेबिक हिप हॉप और शीर्ष 50 खलीजी में नंबर 1 पर जगह बनाई है। 5 दिसंबर, 2025 को रिलीज ‘धुरंधर’ में इस गाने को अक्षय खन्ना के ऊपर फिल्माया गया है।
अरबी म्यूजिक को बढ़ाया आगे
फ्लिपराची 10 सालों से भी अधिक समय से म्यूजिक बना रहे हैं। उनका असली नाम हुस्साम असीम हैं। लेकिन अब वो फ्लिप के नाम से दुनियाभर में मशहूर हैं। उन्होंने अरबी हिप-हॉप म्यूजिक को दुनिया के अलग कोनों में मशहूर करवाया है। धुरंधर के Fa9la गाने से पहले भी फ्लिप के नाम कई मशहूर गाने थे। लेकिन Fa9la ने उन्हें एक अलग पहचान दिलाई। इस गाने के बाद अब फ्लिपराची भारत में आने वाले हैं। भारत में उनका कॉन्सर्ट होने वाला है जिसमें लोगों को ये गाना लाइव सुनने के लिए मिलने वाला है।
View this post on Instagram
गौरतलब है कि धुरंधर 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसके गाने रंभा हो, शरारत और फासला गाना काफी पॉपुलर हुआ था. इसके अलावा रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल और संजय दत्त की एक्टिंग को तारीफें भी मिली थी. वहीं बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 1300 करोड़ पार की कमाई दुनियाभर में हासिल कर ली है. जबकि इंडिया ग्रॉस 1000 करोड़ पार हो गया है.
ये भी पढ़े- Varanasi: मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट से उठया पर्दा, फैंस में दौड़ी खुशी की लहर





