सड़क दुघर्टना में Kajal Aggarwal की हुई मौत? एक्ट्रेस ने बताया सच…

Kajal Aggarwal: साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस काजल अग्रवाल बॉलीवुड में भी कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। लेकिन हाल ही में फैंस तब परेशान हो गए जब एक्ट्रेस के निधन की खबरें आने लगीं।

Kajal Aggarwal: बॉलीवुड और साउथ की फेमस एक्ट्रेस काजल अग्रवाल एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। हाल ही में अभिनेत्री काजल अग्रवाल एक चौंकाने वाली मौत की अफवाह का शिकार बन गईं। सोशल मीडिया पर यह तेजी से फैल गया कि उनकी एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। इस अफवाह ने उनके प्रशंसकों और फिल्म इंडस्ट्री में हलचल मचा दी। हालांकि, कुछ ही समय में काजल ने खुद आगे आकर इसे सिरे से खारिज कर दिया और अपने फैंस को बताया कि वो सुरक्षित हैं।

काजल ने कहा- मैं बिल्कुल ठीक हूं

एक्ट्रेस ने आगे कहा, ‘भगवान की कृपा से मैं आप सभी को आश्वस्त करना चाहती हूं कि मैं बिल्कुल ठीक हूं, सुरक्षित हूं और बहुत अच्छा कर रही हैं। आपसे विनती है कि ऐसी झूठी खबरों पर यकीन ना करें और ना ही फैलाएं।’

काजल की अपकमिंग मूवी

एक्ट्रेस के करियर की बात करें तो आखिरी बार उन्हें विष्णु मांचू की ‘कन्नप्पा’ में देखा गया था। वहीं काजल एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने साउथ सिनेमा के साथ-साथ बॉलीवुड में भी अपनी पहचान बनाई है। अजय देवगन की ‘सिंघम’ में एक्ट्रेस के किरदार को खूब पसंद भी किया गया था। वहीं अब वो नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ में रावण की पत्नी मंदोदरी का किरदार निभाती नजर आएंगी।

ये भी पढ़े-

Gen-Z Protest पर छलका Manisha Koirala का दर्द, नेपाल में हिंसा-आगजनी पर कही ये बात

पर्सनल लाइफ की बात करें तो काजल ने साल 2020 में बिजनेसमैन गौतम किचलू से शादी की थी। इनका एक बेटा है, जिसका नाम नील है।

ये भी पढ़े-

‘The Bads of Bollywood’ का ट्रेलर रिलीज, आर्यन खान ने दिखाई इंडस्ट्री की कहानी

 

 

Back to top button