
Diljit Dosanjh ने IND vs PAK मैच पर कसा तंज, बोले- मेरी फिल्म तो पहलगाम…
Diljit Dosanjh On Ind-Pak Match: दिलजीत दोसांझ ने भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे मैचों पर सवाल उठाए हैं और अपनी फिल्म ‘सरदार जी 3’ पर हुए विवाद पर भी रिएक्ट किया है।
Diljit Dosanjh On Ind-Pak Match: पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के लाइव कॉन्सर्ट के साथ फिल्मों का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। कुछ समय पहले दिलजीत की फिल्म सरदारजी 3 आई थी जिस में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर नजर आई थीं। जिस वजह से फिल्म को लेकर खूब कंट्रोवर्सी हुई थी और इंडिया में फिल्म को बैन कर दिया गया था। अब उन्होंने इंडिया-पाकिस्तान के हो रहे मैच पर सवाल उठाए हैं। दिलजीत ने कहा कि उन्होंने फिल्म पहलगाम हमले से पहले शूट की थी, जबकि मैच हमले के बाद खेले जा रहे हैं।
दिलजीत बोले तिरंगे की हमेशा इज्जत करता हूं
एक क्लिप वायरल हो रहा है जिसमें दिलजीत, तिरंगे को सैल्यूट करते हैं और कहते हैं, वो मेरे देश का झंडा है। हमेशा उसकी रिस्पेक्ट करता हूं। इसके बाद वह दर्शकों से परमिशन मांगते हैं कुछ बोलने के लिए। वह पंजाबी में बोलते हैं कि जब मेरी फिल्म सरदार जी 3 रिलीज हुई थी तब फरवरी थी, लेकिन मैच खेले जा रहे हैं।
View this post on Instagram
दिलजीत ने फिर कहा, ‘उस हमले के बाद और आज भी हम यही प्रार्थना करते हैं कि आतंकवादियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए। डिफ्रेंस ये है कि मेरी फिल्म हमले से पहले शूट हुई थी और मैच हमले के बाद हुआ है।’
ये भी पढ़े-
Shah Rukh Khan के खिलाफ कोर्ट पहुंचे समीर वानखेड़े, ठोका मानहानि का मुकदमा
साधा मीडिया पर निशाना
दिलजीत ने फिर मीडिया को निशाना साधा और कहा, ‘नेशनल मीडिया ने मुझे एंटी नेशनल बताया, लेकिन सिख और पंजाबी कम्यूनिटी कभी देश के खिलाफ नहीं जा सकती।’
ये भी पढ़े-
Aamir Khan की लव लाइफ पर कई खुलासे, ‘टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल’ का नया प्रोमो
बता दें कि 14 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच मैच खेला गया। भारत मैच जीत गई थी, लेकिन उन्होंने पाकिस्तान की टीम को ग्रीट नहीं किया।
ये भी पढ़े-
महाकाल की नगरी में पहुंचे Sanjay Dutt, महाकालेश्वर मंदिर में की पूजा-अर्चना





