
आर्यन के बाद Diljit ने ऋषभ शेट्टी संग किया कोलैब, ‘Kantara’ से जुड़ा कनेक्शन
Kantara Chapter 1: पंजाबी स्टार दिलजीत दोसांझ ने साउथ स्टार ऋषभ शेट्टी के साथ उनकी आगामी फिल्म ‘कंतारा: चैप्टर 1’ के लिए हाथ मिला लिया है। जिसका वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट की।
Kantara Chapter 1: गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) अक्सर अपने गाने और सोशल मीडिया पोस्ट से सुर्खियों में बने रहते हैं। अब उन्होंने कन्नड़ सिनेमा के सनसनीखेज अभिनेता और निर्देशक ऋषभ शेट्टी (Rishabh Shetty) के साथ मिलकर बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘कांतारा: चैप्टर 1’ (Kantara Chapter 1) के लिए एक खास गाना रिकॉर्ड किया है, जिसकी वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट की। जिसे दिलजीत ने मुंबई के वाईआरएफ स्टूडियो में पूरा किया है।
‘कांतारा’ में दिलजीत का गाना
दिलजीत दोसांझ इस समय एक ग्लोबल म्यूजिक स्टार हैं. पंजाबी और बॉलीवुड इंडस्ट्री में सक्सेस पाने के बाद, वो साउथ इंडस्ट्री में भी गाने बना रहे हैं. दिलजीत दोसांझ ने इंस्टाग्राम पर ऋषक्ष शेट्टी के साथ एक खास वीडियो शेयर किया और कैप्शन में लिखा, ‘बड़े भाई ऋषभ शेट्टी को सलाम.. जिन्होंने ‘कंतारा’ बनाई।
View this post on Instagram
दिलजीत की पोस्ट पर ऋषभ ने दिया जवाब





