ऑनलाइन सट्टेबाजी मामले में ED का तगड़ा एक्शन, कई एक्टर्स और क्रिकेटर्स मुश्किल में…

1x Betting case: 1x बेटिंग ऐप मामले में ईडी ने बड़ा एक्शन लिया है. कई फिल्म एक्टर्स समेत क्रिकेटर्स की करोड़ों रुपये की संपत्ति जब्त कर ली गई है. यहां जानिए पूरी डिटेल.

1x Betting case: ऑनलाइन सट्टेबाजी 1x बेट ऐप मामले में प्रवर्तन निर्देशालय (ED) ने भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह और रॉबिन उथप्पा समेत कई बॉलीवुड सेलिब्रिटिज की करोड़ों की संपत्ति जब्त कर ली. जिन सेलिब्रिटिज की संपत्ति अटैच की गई है, उनमें युवराज सिंह, रॉबिन उथप्पा के साथ-साथ उर्वशी रौतेला, सोनू सूद, मिमी चक्रवर्ती, अंकुश हजारा और नेहा शर्मा सरीखे बड़े नाम शामिल है.

जानिए किसकी कितनी संपत्ति अटैच हुई-

  • युवराज सिंह: ₹2.5 करोड़ रुपये
  • रॉबिन उथप्पा: ₹8.26 लाख रुपये
  • उर्वशी रौतेला: ₹2.02 करोड़ रुपये (यह संपत्ति उनकी मां के नाम पर रजिस्टर्ड थी)
  • सोनू सूद: ₹1 करोड़ रुपये
  • मिमी चक्रवर्ती: ₹59 लाख रुपये
  • अंकुश हजरा: ₹47.20 लाख रुपये
  • नेहा शर्मा: ₹1.26 करोड़ रुपये 
  • ₹4.55 करोड़ — शिखर धवन की संपत्ति
  • ₹6.64 करोड़ — सुरेश रैना की संपत्ति

इस तरह 1xBet मामले में अब तक ED कुल ₹19.07 करोड़ रुपये की संपत्तियां अटैच कर चुकी है। आज की कार्रवाई में ED ने कुल ₹7.93 करोड़ की संपत्तियां अटैच की हैं. इससे पहले, इस मामले में ED ने ये संपत्तियां अटैच की थीं…

क्या था मामला

ED की जांच में सामने आया कि 1xBet और इसके दूसरे ब्रांड्स जैसे 1xBat और Sporting Lines भारत में बिना किसी अनुमति के ऑनलाइन बेटिंग और जुए का धंधा चला रहे थे.जांच में पाया गया कि इन सेलिब्रिटीज ने विदेशी कंपनियों से एंडोर्समेंट यानी विज्ञापन की डील की थी और 1xBet के प्रमोशन के लिए वीडियो और सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए विज्ञापन किए

बता दें कि इन सभी सेलेब्स से इस मामले में पहले ED द्वारा पूछताछ की गई थी। एजेंसी ने कुछ समय पहले पूर्व क्रिकेटरों शिखर धवन और सुरेश रैना की 11.14 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की थी

Back to top button