
Dharmendra के डेथ की खबर झूठी, एशा देओल ने कहा-‘अफवाह न फैलाएं…’
Dharmendra Health Condition: अभिनेता धर्मेंद्रा की बेटी एशा देओल ने अपनी पोस्ट के जरिए अपने पिता की सेहत के बारे में जानकारी शेयर की है। जिससे उनके फैंस को राहत महसूस हो रही है।
Dharmendra Health Condition: मंगलवार को बॉलीवुड समेत पूरी दुनिया को एक गहरा झटका लगा जब धर्मेंद्र की मौत की अफवाह फैली. कहा गया कि धर्मेंद्र ने 89 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है. धर्मेंद्र के निधन की खबर झूठी निकली. इसका कंफर्मेंशन बेटी ईशा देओल और पत्नी हेमा मालिनी ने दिया है.
बेटी ईशा देओल का पोस्ट
एशा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने पिता धर्मेंद्र की सेहत को लेकर जानकारी देते हुए लिखा, ‘मीडिया बहुत ज्यादा एक्टिव हो गया है और झूठी खबरें फैला रहा है। मेरे पिता की हालत स्थिर है और वे ठीक हो रहे हैं। आप सभी से रिक्वेस्ट है कि हमारे परिवार को प्राइवेसी दें। पापा के जल्दी ठीक होने के लिए दुआओं के लिए धन्यवाद।’
View this post on Instagram
बता दें कि जैसे ही ये खबर पता चली कि धर्मेंद्र को नाजुक हालत में हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है. वैसे ही इंडस्ट्री में खामोशी छा गई. सेलेब्स उनकी हेल्थ की लेकर काफी चिंतित हो गए. ऐसे में बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान, सलमान खान, एक्टर गोविंदा उनका हालचाल जानने हॉस्पिटल पहुंचे थे. जब से धर्मेंद्र हॉस्पिटल में एडमिट हुए पूरा देओल परिवार हॉस्पिटल में ही मौजूद रहा.





