Rajkumar Rao-पत्रलेखा के बेबी शावर की तस्वीरें Viral, कपल ने किया नन्ही परी का स्वागत

Rajkummar Rao Viral Video: राजकुमार और पत्रलेखा एक प्यारी सी बेटी के पेरेंट्स बन गए हैं। इस खुशी के मौके पर फराह खान ने बेबी शावर की अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं। देखिए ये मजेदार वीडियो।

Rajkummar Rao Viral Video: राजकुमार राव और पत्रलेखा (Patralekha) एक बेटी के माता-पिता बन गए हैं। माता-पिता बनने से पहले कपल के लिए उनके दोस्तों ने एक बेबी शॉवर पार्टी होस्ट की थी, जिसकी झलकियां फराह खान (Farah Khan) ने दिखाई हैं। दरअसल, पत्रलेखा की डिलीवरी से ठीक पहले ही उनके लिए बेबी शॉवर होस्ट की गई थी। सोशल मीडिया पर जैसे ही राजकुमार ने बेबी गर्ल के वेलकम की गुड न्यूज दी, सोशल मीडिया पर लोग उन्हें बधाइयां देने लगे। इस बीच हर किसी का ध्यान फराह के पोस्ट और उनके कैप्शन ने खींचा।

वायरल हो रहा ये विडियो

फराह ने शेयर की अनदेखी तस्वीरें

फराह खान ने खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, ‘बेबी आ गया है, राजकुमार और पत्रलेखा को बधाई। जिंदगी के इस खूबसूरत दौर को एन्जॉय करो। और अगर बेबी के लिए किसी सलाह की जरूरत हो तो याद रखना मैं हूं ना।” फराह खान ने आगे हुमा कुरैशी को टैग करते हुए लिखा कि हमने समय रहते बेबी शावर कर लिया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Farah Khan Kunder (@farahkhankunder)

 

 

राजकुमार राव और पत्रलेखा ने आज सुबह ही अपने माता-पिता बनने की गुड न्यूज साझा की है। कपल ने एक पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी दी कि उनके घर नन्ही परी ने जन्म लिया है। इसके बाद से ही फैंस से लेकर सेलेब्स तक कपल को बधाई दे रहे हैं। आज 15 नवंबर को ही राजकुमार राव और पत्रलेखा अपनी शादी की चौथी सालगिरह भी मना रहे हैं।

Back to top button