
Farhan Akhtar के ड्राइवर ने की धोखाधड़ी, पेट्रोल भरवाने के बहाने निकाला लाखो कैश
Farhan Akhtar: बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर और उनकी मां हनी ईरानी के साथ धोखाधड़ी हुई है। उन्हीं के घर में काम कर रहे ड्राइवर ने बिना जानकारी के एक्टर के कार्ड का इस्तेमाल किया है।
Farhan Akhtar: बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) और उनकी मां हनी ईरानी के साथ धोखाधड़ी हुई है। उन्हीं के घर में काम कर रहे ड्राइवर ने बिना जानकारी के एक्टर के कार्ड का इस्तेमाल किया है और पैसों की घपलेबाजी की। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी ड्राइवर से पूछताछ कर रही है। बांद्रा पुलिस ने बताया कि एक्टर की मां की मैनेजर दीया भाटिया ने शिकायत दर्ज कराई. मैनेजर ने आरोप लगाया कि ड्राइवर और पंप कर्मचारी ने मिलकर पैसों की घपलेबाजी की है और अब तक 12 लाख की धोखाधड़ी कर चुके हैं।
हनी ईरानी के साथ हुई धोखाधड़ी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुंबई पुलिस ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा है, ‘हनी ईरानी की मैनेजर दिया भाटिया ने 1 अक्टूबर को बांद्रा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें बताया गया कि ड्राइवर नरेश लंबे समय से फरहान अख्तर के नाम पर जारी कार्ड का गलत इस्तेमाल कर रहा था। यह कार्ड ईंधन भरवाने के लिए जारी किया गया था, लेकिन नरेश ने इसका उपयोग धोखाधड़ी के लिए किया।’
तीन अलग-अलग क्रेडिट कार्ड का हो रहा इस्तेमाल
जांच के दौरान हनी ईरानी की टीम को संदेह तब हुआ जब उन्हें कुछ पेट्रोल बिलों में गड़बड़ी दिखाई दी। रिपोर्ट के अनुसार, ड्राइवर ने जिस गाड़ी में पेट्रोल भरवाने का दावा किया था, उसकी क्षमता 35 लीटर थी, जबकि बिलों में 62 लीटर पेट्रोल का भुगतान दिखाया गया। इतना ही नहीं, जिन वाहनों को हनी ईरानी परिवार ने सात साल पहले बेच दिया था, उन पर भी पेट्रोल डलवाने के रिकॉर्ड मौजूद थे।
ये भी पढ़े-
‘मेरी बेटी से मांगी न्यूड…’ साइबर क्राइम पर Akshay Kumar ने देवेंद्र फडणवीस से की खास अपील
जब नरेश से इस बारे में पूछताछ की गई, तो वह टालमटोल करने लगा. लेकिन, कार्ड की हिस्ट्री चैक की गई तो पता चला कि तीन अलग-अलग कार्ड्स इस्तेमाल किए गए थे. मैनेजर दीया भाटिया ने जब नरेश को हनी ईरानी के सामने पेश किया तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
ये भी पढ़े-
‘Kantara Chapter 1’ ने उड़ाया गर्दा, ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ पिछड़ी
उसने बताया कि उसे ये कार्ड साल 2022 में फरहान अख्तर के पुराने ड्राइवर संतोष कुमार से मिले थे और तब से वह पेट्रोल पंप कर्मचारी के साथ मिलकर नकली ट्रांजेक्शन कर रहा था. पुलिस ने नरेश सिंह और अरुण सिंह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 318 , 418 और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
ये भी पढ़े-
Bigg Boss 19: वीकेंड का वार पर दिखा सलमान खान का गुस्सा, रो पड़े मृदुल तिवारी





