
Shraddha Kapoor का बॉयफ्रेंड संग फ्लाइट क्रू ने बनाया वीडियो, फूटा रवीना टंडन का गुस्सा
Shraddha Kapoor: एयर होस्टेस ने चोरी छुपे श्रद्धा कपूर और उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड राहुल मोदी का एक वीडियो बनाया, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ। अब इस पर रवीना टंडन ने नाराजगी जाहिर की है।
Shraddha Kapoor: श्रद्धा कपूर, राहुल मोदी के साथ रिलेशनशिप में हैं। दोनों को कई बार साथ में स्पॉट किया जाता है। श्रद्धा ने खुद भी सोशल मीडिया पर राहुल के साथ फोटो शेयर की हैं। अब हाल ही में श्रद्धा और राहुल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे दोनों से छिपकर बनाया गया है। इस वीजियो को देखकर रवीना टंडन भड़क गई हैं। रवीना टंडन (Raveena Tandon) ने भी निजता का उल्लंघन करने वाली एक एयरहोस्टेस की क्लास लगाई है।
एयर होस्टेस पर भड़कीं रवीना टंडन
राहुल और श्रद्धा का फ्लाइट में दिखे साथ
वीडियो में श्रद्धा कपूर और राहुल मोदी एक साथ बैठे हुए हैं। दोनों व्हाइट स्वेटशर्ट और ब्लैक पैंट में ट्विनिंग कर रहे हैं। इस दौरान एक्ट्रेस अपने रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड राहुल को फोन में कुछ दिखाती हुई नजर आईं। दोनों इस बात से अनजान थे कि उन्हें कोई शूट कर रहा है। इंडिया फोरम्स के शेयर किए गए वीडियो के कमेंट बॉक्स में रवीना टंडन ने रिएक्शन दिया है।
ये भी पढ़े-
Panchayat 5 की रिलीज डेट का एलान, फुलेरा में फिर मचेगा घमासान
वैसे कुछ समय पहले खबर आई थी कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है और दोनों ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है, लेकिन फिर श्रद्धा ने राहुल के साथ फोटो शेयर कर उन खबरों को बंद कर दिया था।





