
Border 2: ‘घर कब आओगे’ गाना रिलीज, सोलफुल सॉन्ग सुन भर आएंगी आंखे
Border 2, Ghar Kab Aaoge Song Release: सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ का पहला गीत ‘घर कब आओगे’ रिलीज हो गया है। फैंस गाने का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।
Border 2, Ghar Kab Aaoge Song Release: बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल (Sunny Deol) की ‘बॉर्डर 2’, इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। ये साल 1997 में आई ‘बॉर्डर’ का सीक्वल है जो 23 जनवरी को सिनेमाघरों का रुख करने के लिए तैयार है। सीक्वल के साथ-साथ इसके शानदार गीत ‘घर कब ओओगे’ का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, जो अब खत्म हो गया। निर्माताओं ने गाने का ऑडियो वर्जन जारी कर दिया है, जिसे यूट्यूब सहित म्यूजिक प्लेटफॉर्म पर सुना जा सकता है।
इन गायकों ने दी आवाज
इस गाने को सोनू निगम, अरिजीत सिंह, दिलजीत दोसांझ और विशाल मिश्रा ने अपनी आवाज दी है। गाने के बोल मनोज मुंतशिर ने लिखे हैं, जबकि संगीत मिथुन ने दिया है। घर कब आओगे’ गीत, फिल्म ‘बॉर्डर’ के लोकप्रिय गाने ‘संदेशे आते हैं’ का रीक्रिएटेड वर्जन है जिसकी अवधि 10 मिनट 34 सेकंड है। घर कब आओगे गाने को सुनकर लोगों की पुरानी यादें ताजा हो गई और आंखें नम हो गई हैं।
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
अनुराग सिंह द्वारा निर्देशित ‘बॉर्डर 2’ 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होनी है। फिल्म में सनी देओल के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। जबकि मोना सिंह, सोनम बाजवा, आन्या सिंह और मेधा राणा भी फिल्म में अहम किरदारों में दिखाई देंग।
ये भी पढ़े- Ikkis Review: एक वॉर हीरो की रुला देने वाली कहानी, धर्मेंद्र ने कर दिया इमोशनल…
देशभक्ति से लबरेज इस फिल्म का टीजर थोड़े दिन पहले रिलीज किया गया था। टीजर को फैंस का मिला-जुला रिएक्शन ही हासिल हुआ था। अब दर्शक फिल्म का ट्रेलर का इंतजार कर रहे हैं। देखना ये है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा कमाल दिखा पाती है।
ये भी पढ़े- Spirit First Look: बदन पर पट्टियां, हाथ में शराब…, प्रभास-तृप्ति के इंटेंस लुक ने काटा बवाल





