
चीटिंग आरोप, सुनीता से रिश्ते और मां की सीख—गोविंदा ने बताया निजी जिंदगी का सच…
Govinda controversy: गोविंदा ने अपनी निजी जिंदगी और राजनैतिक करियर के बारे में खुलकर बात करते हुए बताया कि वह अपने परिवार का ख्याल करते हुए पॉलिटिक्स के दूर हो गए थे। गोविंद ने सुनीता संग रिश्तों पर भी बात की।
Govinda controversy: 90 के दशक में अपने एक्टिंग और डांस से लोगों को दीवाने बनाने वाले एक्टर गोविंदा की पर्सनल लाइफ आजकल काफी उथल पुथल चल रही है। एक्टर की पर्सनल लाइफ की बात करें तो गोविंदा ने खुलासा किया है कि उन्होंने राजनीति से इसलिए दूरी बनाई ताकि उनकी फैमिली लाइफ सुरक्षित रहे। गोविंदा से एक हालिया इंटरव्यू में जब उनकी निजी जिंदगी के बारे में आए दिन उड़ने वाली खबरों के बारे में पूछा गया तो एक्टर ने अपनी मां की दी हुई सीख को याद किया।
चीटिंग के आरोपों पर जबाब
गोविंदा ने पत्नी सुनीता आहूजा द्वारा लगाए गए चीटिंग के आरोपों पर भी रिएक्ट किया। एक्टर ने कहा, “कब नहीं लगा आरोप मुझपर, जो आरोप लगा रहा मेरे बचपन का प्यार है। प्यार के मामले में, यह कभी ठीक से नहीं चला। अब जो प्यार हो रहा है किसी के सोचने के मुताबिक ये बुढ़ापे का है। एक बैल से पूरी जिंदगी काम करवाने के बाद, उसे स्लॉटरहाउस भेज दिया जाता है।”
गोविंदा ने आगे बताया कि उन्होंने अपने पूरे करियर में टॉप एक्ट्रेस के साथ काम किया है, लेकिन कभी उनके साथ बुरा बर्ताव नहीं किया। अभिनेता ने कहा, “मैंने चार सुपरस्टार, मिस यूनिवर्स हीरोइन के साथ काम किया है। मैंने कभी उनकी तरफ देखा नहीं। एक मेरी हीरोइन ऐसा नहीं कह सकती कि मैंने तंग किया हो या किसी के लिए अपशब्द कह दिया हो। इसलिए, जो हीरोइन मेरे घर आ रही है और मेरे अपने प्रोडक्शन से अपना करियर शुरू कर रही है, मैं उसके साथ कभी कुछ गलत नहीं करूंगा।”
गोविंदा ने मांगी माफी
गोविंदा ने माना कि सुनीता के इल्जामों के बाद नए लोग उनके साथ काम करने में हिचकिचा सकते हैं। अभिनेता ने कहा, “मैं सभी कलाकारों और हीरोइनों का शुक्रिया अदा करता हूं। मेरी जो फिल्में चली हैं, उसके लिए मैं अपने डायरेक्टरों, गानों और फिल्मों में हीरोइनों का शुक्रगुजार हूं। मेरी मां हीरोइन थीं।
गोविंदा ने अपने स्ट्रगल के दिनों को याद करते हुए अपनी मां का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उनकी मां ने उन्हें सिखाया था कि अगर तुम केवल घर के चार लोगों को ही अपनी दुनिया मान लोगे, तो किसी दिन धोखा मिलने पर टूट जाओगे। इसलिए वह पूरी दुनिया को अपना परिवार मानते हैं।
गोविंदा ने कहा कि वह आज जो कुछ भी हैं, अपनी मां के आशीर्वाद और जनता के प्यार की वजह से हैं। बेटे यश के करियर को लेकर उनकी फिक्र और उम्मीदें यह बताती हैं कि वह एक ‘सुपरस्टार’ होने से पहले एक जिम्मेदार और प्यार करने वाले पिता हैं।





