न्यू ईयर पर रोमांस के रंग में रंगे Hardik Pandya, गर्लफ्रेंड संग दिखा रोमांटिक अंदाज

Hardik Pandya: हार्दिक पांड्या और महीका शर्मा रिलेशनशिप में हैं। अब दोनों ने साथ में नया साल भी सेलिब्रेट किया है। उन्होंने इस सेलिब्रेशन की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

Hardik Pandya: भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं. हाल ही में हार्दिक पांड्या ने महिका शर्मा के साथ अपने रिश्ते को आधिकारिक किया था. अब हार्दिक और माहिका सोशल मीडिया पर एक साथ अपनी तस्वीरें साझा करते हैं. कपल ने न्यू ईयर भी एक साथ सेलिब्रेट किया. हार्दिक ने महिका के साथ रोमांटिक तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर साझा की हैं.

हार्दिक ने जब सबके सामने कबूला प्यार

हार्दिक ने साल 2025 में महीका के साथ अपना रिलेशन कन्फर्म किया। इतना ही नहीं उन्होंने टी20 के दौरान भी महीका पर काफी प्यार लुटाया। उन्होंने लिखा था, ‘इसका सारा क्रेडिट मेरे प्यारे लोगों को जाता है जो मेरे साथ हैं। स्पेशल मेनशन मेरे पार्टनर को। वह मेरे लिए सब कुछ हैं। जबसे वह मेरी लाइफ में आई हैं काफी अच्छी चीजें हुई हैं।’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Hardik Pandya (@hardikpandya93)

 

बोले थे लाइफ को शुगरकोट नहीं करता

हार्दिक ने यह भी कहा था कि मुझे लगता है मैं रियल इंसान हूं रियल लाइफ में जिससे मुझे काफी मदद मिलती है। मुझे अपनी लाइफ को शुगरकोट नहीं करना पड़ता है। यहां बात दूसरों की नहीं कि दूसरा क्या महसूस कर रहे हैं या दूसरा क्या बोल रहे हैं। यहां बात ये है कि मैं क्या फील कर रहा हूं।

ये भी पढ़े- T20 वर्ल्ड कप से FIFA वर्ल्ड कप तक, साल 2026 में खेले जाएंगे ये बड़े टूर्नामेंट

महीका के बारे में बता दें कि वह एक मॉडल हैं और कई फेमस डिजाइनर्स के लिए मॉडलिंग कर चुकी हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी मॉडलिंग और ग्लैमरस लाइफ की झलक दिखाती रहती हैं।

ये भी पढ़े- विराट कोहली ने नए साल पर की खास पोस्ट, अनुष्का शर्मा को लिखी दिल की बात…

Back to top button