
Dharmendra की मौत के बाद सनी-बॉबी से Hema Malini की लड़ाई? ड्रीम गर्ल ने किया रिएक्ट
Hema Malini: दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र (Dharmendra) के निधन के बाद ऐसी चर्चा हो रही थी कि उनकी दूसरी पत्नी हेमा मालिनी के साथ सनी देओल और बॉबी देओल की अनबन है। अब एक्ट्रेस ने रिएक्शन दिया है।
Hema Malini: लेजेंडरी एक्टर धर्मेंद्र ने पिछले साल नवंबर में दुनिया को अलविदा कहा. उनका जाना देओल परिवार को बड़ी क्षति दे गया. हाल ही में 79वें बाफ्टा अवॉर्ड्स के ‘इन मेमोरियम’ सेगमेंट में धर्मेंद्र को फिल्म इंडस्ट्री में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया. बाफ्टा में मिले इस सम्मान पर हेमा मालिनी (Hema Malini) ने रिएक्ट किया है. बातचीत में हेमा मालिनी ने कहा की उनके फैंस देश ही नहीं, दुनिया भर में हैं. धर्मेंद्र सिर्फ एक्टर के तौर पर नहीं, इंसान के रूप में भी प्रेरणा थे.
फैमिली में नहीं टेंशन
हेमा ने दोनों परिवारों में तनाव की अफवाहों पर भी रिएक्ट किया. उन्होंने साफ कहा कि किसी भी तरह की निगेटिविटी परिवार में नहीं है. वो कहती हैं- पापा हैं ना, पापा के लिए सब करेंगे. चाहे ये बच्चे (ईशा, अहाना) हों या वे बच्चे (सनी, बॉबी). सब धरमजी से बहुत प्यार करते थे. वो सभी एक-दूसरे को बहुत प्यार करते हैं.
परिवार में कोई निगेटिविटी नहीं है. धरमजी प्यार, ताकत और वैल्यू के सोर्स थे, जो उन्होंने सबको दिए. हम सब ठीक हैं और इस खालीपन को संभाल लेंगे. हेमा ने बताया कि वो डांस शोज में बिजी रहती हैं, लेकिन अगर कोई अच्छी फिल्म उन्हें ऑफर होती तो वो उसे करने को तैयार रहेंगी.
ये भी पढ़े- Bhooth Bangla Song: भूत, मस्ती और OG स्वैग…, अक्षय कुमार के नए गाने की झलक
बाफ्ता में धर्मेंद्र को मिला सम्मान
हाल ही में, धर्मेंद्र को 79वें BAFTA 2026 के मंच पर ‘इन मेमोरियम’ सेगमेंट में सम्मानित किया गया। इस बारे में हेमा मालिनी ने खुशी जताई। उनका कहना है कि ‘ही-मैन’ यह डिजर्व करते थे। उन्होंने यह भी कहा कि वह शानदार एक्टर होने के साथ-साथ अच्छे इंसान भी थे और उनके जैसा कोई नहीं हो सकता है।
ये भी पढ़े- Rashmika-Vijay के वेडिंग फंक्शन की शुरुआत, सामने आई शादी से जुड़ी डिटेल्स





