
Hera Pheri 3: इस एक्टर की वजह से फिल्म हो रही है लेट, बाबू भैया ने किया खुलासा
Hera Pheri 3: हेरा फेरी 3 का फैंस को बेसब्री से इंतजार है. ये इस फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म होने वाली है. फिल्म पहले से ही डिले हो रही है. अब परेश रावल ने इसके पीछे की वजह बताई है।
Hera Pheri 3: बॉलीवुड की सबसे आइकॉनिक कॉमेडी फ्रेंचाइजी में शुमार ‘हेरा फेरी’ का तीसरा पार्ट दर्शकों के लिए किसी सपने से कम नहीं है। हेरा फेरी 3 की अनाउंसमेंट को अब लगभग तीन साल बीत चुके हैं, लेकिन हैरानी की बात यह है कि फिल्म की शूटिंग अब तक शुरू नहीं हो सकी है। कभी खबर आई कि बाबूराव यानी परेश रावल फिल्म छोड़ चुके हैं तो कभी यह दावा किया गया कि अक्षय कुमार ने उन्हें 25 करोड़ रुपये का लीगल नोटिस भेज दिया है। इन तमाम अटकलों और अफवाहों के बीच अब खुद परेश रावल ने चुप्पी तोड़ते हुए हेरा फेरी 3 से जुड़े विवादों पर खुलकर बात की है।
अक्षय कुमार की वजह से हो रही है देरी
परेश रावल ने दावा किया कि देरी अक्षय कुमार और फिल्म बनाने वालों के बीच टेक्निकल दिक्कत की वजह से हो रही है. प्रोजेक्ट पर कानूनी परेशानी की खबरों को खारिज करते हुए परेश रावल ने कहा कि ‘अक्षय के उन पर 25 करोड़ रुपये का मुकदमा करने के दावे बढ़ा-चढ़ाकर बताए गए थे. ये सब जो बीच में हुआ कि अक्षय कुमार ने मुझ पर 25 करोड़ रुपये का मुकदमा किया है, वो सब ठीक है यार, ये कछुआ छाप अगरबत्ती जैसा है. उन्होंने ये भी कहा कि जब प्रोड्यूसर और अक्षय के बीच मामला सुलझ जाएगा, तो वह फिल्म साइन करने के लिए तैयार हैं.‘
ये भी पढ़े- साउथ से बॉलीवुड तक, श्रुति हासन ने ऐसे बनाई अपनी अलग पहचान; अब तक कई अफेयर…
बाबू राव के बिना फिल्म बेकार होगी
अपने आइकॉनिक किरदार बाबू राव के बारे में बात करते हुए परेश ने साफ किया कि उनके बिना हेरा फेरी 3 नहीं चलेगी. उन्होंने कहा- ‘बाबू राव के बिना फिल्म बनाने की कोशिश करना एक “डिजास्टर” होगा.पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक परेश ने कहा- ‘लेकिन थोड़ी भी विनम्रता को किनारे रखकर मैं कह रहा हूं कि अगर वे बाबू राव के बिना हेरा फेरी बनाने का आइडिया लेकर आगे बढ़ते हैं, तो यह एक डिजास्टर होगा.’
ये भी पढ़े- क्या सच में रिटायर होंगे अरिजीत सिंह या सिर्फ ब्रेक? जानिए पूरा मामला
बता दें कि पिछले साल खबर आई थी कि परेश रावल ने फिल्म को बीच में छोड़ दिया था जिसके बाद अक्षय कुमार ने उन पर 25 करोड़ रुपये देने को कहा था। ये मामला काफी बढ़ा, लेकिन फिर कुछ दिनों के बाद परेश ने बताया कि वह फिल्म में काम करेंगे।
ये भी पढ़े- ‘शांति से रहो…’, AR Rahman के ‘सांप्रदायिक’ बयान पर वहीदा रहमान का जवाब





