
Kartik Aaryan: बर्थडे पर सिद्धिविनायक पहुंचे कार्तिक आर्यन, लिया बप्पा का आशीर्वाद
Kartik Aaryan Pray At Siddhivinayak Temple: कार्तिक आर्यन आज अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं. बर्थडे पर बप्पा का आशीर्वाद लेने के लिए कार्तिक आर्यन सिद्धिविनायक मंदिर गए.
Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri teaser: एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) आज अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं। जन्मदिन के मौके पर रविवार को वे मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचे। मंदिर में दर्शन करने के बाद कार्तिक ने फैंस के साथ फोटो क्लिक कराई। इसी बीच कार्तिक की नई मूवी ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ का टीजर भी रिलीज हो गया है। कार्तिक एक्ट्रेस अनन्या पांडे के साथ एक बार फिर पर्दे पर रोमांस करने के लिए तैयार हैं।
कब रिलीज होगी तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी
तरण आदर्श द्वारा निर्देशित तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी कार्तिक आर्यन की मोस्ट अवेटेड मूवीज की लिस्ट में शुमार है। फैंस इस फिल्म की रिलीज का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कार्तिक ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर इस मूवी की टीजर को रिलीज किया है। ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ की नई रिलीज डेट अनाउंस हो गई है. फिल्म अब क्रिसमस 2025 पर थिएटर्स में दस्तक देने जा रही है। फिल्म में जैकी श्रॉफ और नीना गुप्ता भी अहम भूमिकाओं में हैं।
कार्तिक आर्यन की अपकमिंग फिल्में
कार्तिक आर्यन को पिछली बार फिल्म भूल भुलैया 3 (2024) में देखा गया था. साल 2025 में अभी तक उनकी कोर्ई फिल्म रिलीज नहीं हुई है, लेकिन एक्टर की फिल्म तू मेरी, मैं तेरा, मैं तेरा, तू मैरी आगामी 25 दिसंबर 2025 को रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म में उनके साथ अनन्या पांडे लीड रोल में होंगी. फिल्म में जैकी श्रॉफ और नीना गुप्ता भी अहम भूमिकाओं में हैं।
ये है कार्तिक की हिट फिल्मे
इसके अलावा कार्तिक आर्यन की झोली में अनुराग बसु की अनाम फिल्म और नागजिला भी शामिल हैं. कार्तिक की हिट फिल्मों में प्यार का पंचनामा, सोनू के टीटू की स्वीटी, भूल भुलैया 2 और भूल भुलैया 3 शामिल हैं, जिन्हें आप एक्टर के बर्थडे के मौके पर देख सकते हैं.





