
Naagzilla: इच्छाधारी नाग बने पर्दे पर दिखेंगे कार्तिक आर्यन, सामने आया लुक
Naagzilla: कार्तिक आर्यन की मोस्ट अवेटेड फिल्म नागजिला सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर कब आएगी, इसकी अनाउंसमेंट हो गई है। गुरुवार को एक इवेंट में कार्तिक की फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।
Naagzilla: कार्तिक आर्यन आखिरी बार बीते साल रिलीज हुई फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ में नजर आए थे। इस फिल्म में कार्तिक के साथ अनन्या पांडे ने लीड रोल निभाया था। हालांकि ये फिल्म कमाई के मामले में कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई। अब कार्तिक जल्द ही इच्छाधारी नाग बने स्क्रीन पर जलवा दिखाते नजर आने वाले हैं। कार्तिक की अपकमिंग फिल्म ‘नागजिला: नागलोक का पहला कांड’ (Naagzilla: Naag Lok Ka Pehla Kaand) की पहली झलक भी सामने आ गई है। इस फिल्म में कार्तिक इच्छाधारी नाग का रोल निभाते नजर आएंगे।
प्राइम वीडियो ने दिखाया पहला लुक
अमेजॉन प्राइम वीडियो ने 19 मार्च को मुंबई में आयोजित ‘It Starts Here’ इवेंट में इस फिल्म का आधिकारिक खुलासा किया। जारी पोस्टर में कार्तिक एक विशालकाय सर्प के सामने खड़े हैं, जो फिल्म की फैंटेसी और भव्यता का परिचय देता है। फिल्म के निर्देशक हैं मृगदीप सिंह लांबा, जो ‘फुकरे’ फ्रेंचाइज़ के लिए मशहूर हैं।
View this post on Instagram
कार्तिक का किरदार
कार्तिक इस फिल्म में प्रेमवदेश्वर प्यारे चंद की भूमिका निभा रहे हैं। यह फिल्म इच्छाधारी नाग पर आधारित है, जिसमें कार्तिक के किरदार के कई रोमांचक और कॉमिक पहलू दिखाए जाएंगे। यह फिल्म 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
धर्मा प्रोडक्शन प्रोड्यूस कर रहा फिल्म
इस फिल्म को धर्मा प्रोडक्शंस और महावीर जैन फिल्म्स प्रोड्यूस कर रहा है। 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली यह फिल्म स्वतंत्रता दिवस के सप्ताहांत में बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने का लक्ष्य रख रही है, जिसके बाद अमेजॉन प्राइम वीडियो पर इसका विशेष डिजिटल प्रीमियर होगा।
अन्य मुख्य आकर्षणों में स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने सिद्धार्थ मल्होत्रा अभिनीत फिल्म ‘वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के पोस्ट-थिएट्रिकल स्ट्रीमिंग अधिकार की पुष्टि की। इसके अलावा, आलिया भट्ट द्वारा समर्थित ‘डोंट बी शाय’ और ऋतिक रोशन की एचआरएक्स फिल्म्स के नए वेंचर ‘मेस’ जैसी फिल्में भी शामिल हैं।
प्रशंसकों की पसंदीदा सीरीज की वापसी की भी घोषणा की गई, जिनमें ‘पंचायत’ और ‘कॉल मी बे’ के नए सीजन शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, इस कार्यक्रम में हिट सीरीज की मूल कास्ट वाली ‘मिर्जापुर द फिल्म’ के साथ फ्रेंचाइजी के विस्तार पर प्रकाश डाला गया।
नागज़िला: नागलोक का पहला कांड अपने फैंटेसी-कॉमेडी मिजाज और कार्तिक आर्यन के नए अवतार के साथ दर्शकों के लिए बड़े पर्दे पर खास अनुभव देने वाली फिल्म बनकर सामने आएगी।





