
Gaurav-Kritika: गौरव की दुल्हन बनीं कृतिका, लाल चंदेरी साड़ी में छाई एक्ट्रेस
Gaurav-Kritika Wedding: एक्ट्रेस कृतिका कामरा और मशहूर होस्ट गौरव कपूर शादी के बंधन में बंध गए हैं। 11 मार्च की शाम मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर पर दोनों ने एक निजी समारोह में रजिस्टर्ड मैरिज की।
Gaurav-Kritika Wedding: कृतिका कामरा और गौरव कपूर ने अपने बांद्रा स्थित घर में परिवार और करीबी दोस्तों के बीच निजी समारोह में शादी की. कृतिका और गौरव ने परिवार और कुछ खास दोस्तों की मौजूदगी में रजिस्ट्रार वेडिंग के दौरान एक-दूसरे से वादे किए. दोनों ने ग्रैंड सेलिब्रेशन की बजाय सादगी और अपनेपन से भरी शादी को चुना।

कृतिका और गौरव ने किसी बड़े ताम-झाम और पारंपरिक शादी की बजाय घर पर ही शादी करने का फैसला किया। समारोह में केवल परिवार के सदस्य और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल हुए। शादी के मौके पर कृतिका कामरा लाल रंग की चंदेरी साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आईं।

खास बात यह है कि यह साड़ी उन्हें उनकी मां ने गिफ्ट की थी। इसे कृतिका के अपने ब्रांड ‘सिन्नाबार’ ने तैयार किया है, जो पारंपरिक चंदेरी कला को बचाने और महिला कारीगरों को बढ़ावा देने का काम करता है।

वहीं, गौरव कपूर ने डिजाइनर राघवेंद्र राठौड़ का आइवरी और गोल्ड रंग का ट्रेडिशनल आउटफिट पहना, जो शाम के माहौल से मेल खा रहा था। कृतिका कामरा और गौरव कपूर की शादी की थीम सूर्यास्त के रंगों और गोल्डन ऑवर की खूबसूरती से इंस्पायर थी. शादी के खास मौके पर कृतिका ने गहरे लाल रंग की चंदेरी साड़ी पहनी, जो उनके लिए खास मायने रखती है.

गौरव ने भी इस मौके के लिए राघवेंद्र राठौर द्वारा डिजाइन किए गए सफेद और गोल्डन रंग के पारंपरिक परिधान में खुद को सजाया. शादी की सजावट देविका नारायण ने की, जो अपनी खूबसूरत और कलात्मक इवेंट डेकोरेशन के लिए जानी जाती हैं. वहीं, समारोह की तस्वीरें मशहूर वेडिंग फोटोग्राफर जोसेफ राधिक ने कैद कीं.

शादी के सेलिब्रेशन को एक छोटी इवनिंग पार्टी के साथ खत्म हुआ. इस पार्टी में मेहमानों ने म्युजिक और खूबसूरत नजारों का आनंद लिया. जहां शादी का समारोह बेहद निजी रखा गया, वहीं कपल 12 मार्च को एक बड़ा सेलिब्रेशन यानी रिसेप्शन का आयोजन कर रहा है, जिसमें और भी दोस्त इस खुशी को सेलिब्रेट करेंगे.






