
रिपब्लिक डे पर इंडियन सिनेमा रचने जा रहा इतिहास, भंसाली को मिली बड़ी जिम्मेदारी
Sanjay Leela Bhansali Republic Day 2026: इस साल रिपब्लिक डे पर इंडियन सिनेमा नया इतिहास रचने के लिए तैयार है. पहली बार फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली इंडियन सिनेमा को री-प्रेजेंट करने वाले हैं.
Sanjay Leela Bhansali Republic Day 2026: इस साल रिपब्लिक डे पर भारतीय सिनेमा के लिए एक ऐतिहासिक पल देखने को मिलेगा. पहली बार किसी फिल्म निर्देशक को रिपब्लिक डे परेड में भारतीय सिनेमा का प्रतिनिधित्व करने का मौका दिया गया है. रिपोर्ट के मुताबिक, मशहूर फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली एक खास झांकी पेश करेंगे, जो भारतीय सिनेमा के सफर और उसकी विरासत को लोगों के सामने पेश करेंगे.
संजय लीला भंसाल करेंगे री-प्रेजेंट
मंत्रालय के सूत्रों का कहना है कि भारतीय सिनेमा को वैश्विक स्तर पर एक नई पहचान दिलाने वाले संजय लीला भंसाली से बेहतर इस पल के लिए कोई और विकल्प नहीं हो सकता था. यह पहली बार है जब कोई फिल्म डायरेक्टर परेड में सीधे तौर पर सिनेमा की विरासत को पेश करने जा रहा है. हालांकि अभी इस खबर पर फिल्ममेकर का कोई रिएक्शन नहीं आया है.
26 जनवरी को दिखेगा कीरावनी का संगीत
वहीं इससे पहले ये खबर आ चुकी है कि ऑस्कर विजेता म्यूजिशियन एमएम कीरावनी ने ‘वंदे मातरम’ की 150वीं वर्षगांठ के मौके पर विशेष धुन तैयार की है. यह शानदार प्रस्तुति पूरे भारत से 2,500 कलाकारों द्वारा कर्तव्य पथ पर दी जाएगी.
भंसाली का शानदार काम
बता दें कि भंसाली ने अब तक अपने करियर में कई शानदार फिल्में दी हैं जिसमें हम दिल दे चुके सनम, देवदास, ब्लैक, बाजीराव मस्तानी, पद्मावत, गंगुबाई काठियावाड़ी शामिल है।
क्यों है ये खास
यह झांकी 26 जनवरी को कर्तव्य पथ पर प्रदर्शित की जाएगी, जो एक ऐतिहासिक क्षण होगा क्योंकि पहली बार कोई भारतीय फिल्ममेकर देश के सबसे प्रतिष्ठित समारोह में भारतीय सिनेमा का प्रतिनिधित्व करेगा।
इसमें भारतीय सिनेमा के क्रिएटिव कल्चर को दिखाया जाएगा। इस बारे में बात करते हुए एक सोर्स ने कहा, इतिहास में पहली बार, भारतीय सिनेमा के रियल फ्लैग बियरर यानी ध्वजवाहक, संजय लीला भंसाली, गणतंत्र दिवस परेड में भारतीय सिनेमा का प्रतिनिधित्व करेंगे। संजय लीला भंसाली से बेहतर इसे कोई और रिप्रेजेंट नहीं कर सकता।





