IIFA Awards की जयपुर में मची धूम, फिल्मी सितारों का लगेगा जमावड़ा

IIFA Awards 2025 : राजस्थान की राजधानी जयपुर में IIFA अवॉर्ड्स 2025 की शुरुआत शनिवार से होने वाली है। फिल्मी सितारों का जमावड़ा लगने वाला है। माधुरी दीक्षित से लेकर नुसरत भरूचा यहां पहुंच चुकी हैं।

IIFA Awards 2025 : इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी (आइफा) अवॉर्ड्स 8 और 9 मार्च को जयपुर में अपनी रजत जयंती मनाने जा रहा है। इस साल इसका थीम है ‘सिल्वर इज द न्यू गोल्ड।’ जयपुर प्रदर्शनी एवं कन्वेंशन सेंटर (जेईसीसी) में आयोजित होने वाले इस भव्य समारोह के लिए बॉलीवुड की हस्तियां गुलाबी नगरी पहुंचने लगी हैं। अभिनेत्री माधुरी दीक्षित और नुसरत भरूचा गुरुवार देर शाम जयपुर पहुंचीं। एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए माधुरी दीक्षित ने कहा, “आईफा के साथ मेरा पुराना रिश्ता है। इस कार्यक्रम का हिस्सा बनना हमेशा गर्व की बात होती है। इस बार चूंकि यह जयपुर में हो रहा है, इसलिए मैं और भी उत्साहित हूं।”

ये भी पढ़े…

Dharmendra ने शेयर किया इमोशनल फोटो के साथ क्रिप्टिक पोस्ट, फैंस हो गए परेशान

2 दिनों तक चलेगा अवॉर्ड समारोह

भारतीय फिल्मों का सबसे पॉपुलर और प्रिस्टीजियस अवॉर्ड समारोह IIFA अवॉर्ड्स 2025 जयपुर में आयोजित किया जा रहा है। शनिवार और रविवार को यहां कार्यक्रम आयोजित किया जाना है। यहां प्रदर्शन करने वाले फिल्मी सितारों का पहुंचना शुरू हो गया है। माधुरी दीक्षित ने जयपुर पहुंचते ही कहा, ‘आईफा अवॉर्ड्स मेरे दिल के काफी करीब रहा है। इसके साथ मेरा पुराना नाता है। मेरे लिए ये गर्व की बात है कि मैं इस ईवेंट में शामिल हो रही हूं। वहीं एक्ट्रेस नुसरत भरूचा ने कहा, ‘मैं आईफा को लेकर बेहद उत्साहित हूं। जयपुर ने इस बात को और भी खास बना दिया है।

“सिनेमा में महिलाओं का सफर”

शुक्रवार को, आइफा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के सम्मान में “सिनेमा में महिलाओं का सफर” शीर्षक से एक विशेष संवाद सत्र आयोजित करेगा। इस सत्र में माधुरी दीक्षित और ऑस्कर विजेता निर्माता गुनीत मोंगा फिल्म उद्योग में महिलाओं के योगदान, उनकी चुनौतियों और उपलब्धियों पर अपने विचार साझा करेंगी। इस सत्र का संचालन आईफा उपाध्यक्ष नूरीन खान द्वारा किया जाएगा।

अभिनेता विजय वर्मा, अपारशक्ति खुराना और अभिषेक बनर्जी जयपुर पहुंच चुके थे। सुपरस्टार शाहरुख खान के शुक्रवार को पहुंचने की उम्मीद है और वे तीन दिन तक यहां रहेंगे।

ये भी पढ़े…

कुमार विश्वास की बेटी के रिसेप्शन में पहुंचे PM मोदी, बॉलीवुड सितारों की भी खास मौजूदगी…

आईफा अवार्ड्स का ग्रैंड फिनाले 9 मार्च को होगा, जहां भारतीय सिनेमा के सर्वश्रेष्ठ कार्यों और कलाकारों को प्रतिष्ठित आईफा ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा।

हालांकि आईफा पुरस्कार समारोह पारंपरिक रूप से अंतरराष्ट्रीय स्थानों पर आयोजित किए जाते रहे हैं, लेकिन इस वर्ष यह समारोह भारत में ही आयोजित किया जा रहा है, जिसकी शुरुआत सांस्कृतिक रूप से समृद्ध और खूबसूरत शहर जयपुर से हो रही है। यह तीन दिवसीय समारोह कई यादगार कार्यक्रमों, प्रदर्शनों और बॉलीवुड की कुछ महानतम उपलब्धियों को सम्‍मान देने से भरपूर होगा।

ये भी पढ़े…

Honey Singh के Maniac Song बहुत अश्लील हैं, पटना HC में दायर हुई याचिका

Back to top button