Mastiii 4 का मजेदार टीजर रिलीज, एडल्ट कॉमेडी फिल्म में हॉटनेस का तड़का

Mastiii 4 Teaser Video: ‘मस्ती’ फ्रेंचाइजी की चौथी किस्त का दर्शकों को लंबे अरसे से इंतजार था। मंगलवार को मेकर्स ने इसका टीजर जारी कर दिया। इसी के साथ फिल्म की रिलीज डेट भी बताई है।

Mastiii 4 Teaser Video: निर्देशक मिलाप मिलन जावेरी की मोस्ट अवेटेड मूवी मस्ती 4 (Mastiii 4 Teaser) का हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है। अब मेकर्स की तरफ से विवेक ओबरॉय (Vivek Oberoi), रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh),और आफताब शिवदासानी (Aftab Shivdasani) स्टारर इस एडल्ट कॉमेडी फिल्म का लेटेस्ट टीजर शेयर कर दिया गया है, जिसमें घरवाली और बाहरवाली का कलेश नजर आ रहा है। आइए टीजर वीडियो के जरिए जानते हैं कि मस्ती 4 में आपको क्या खास होगा।

मस्ती 4 का टीजर आया सामने

जी स्टूडियोज के यूट्यूब चैनल पर मस्ती 4 का लेटेस्ट टीजर शेयर किया है। टीजर में तीनों दोस्त एक बार फिर से अपनी-अपनी पत्नियों को छोड़कर दूसरी लड़कियों की तलाश में नजर आ रहे हैं, लेकिन इस बार इन तीनों को घरवाली और बाहरवाली का खेल काफी महंगा पड़ेगा, जिसका अंदाजा मस्ती 4 के लेटेस्ट टीजर को देखने से लगाया जा सकता है।

कब रिलीज होगी मस्ती 4

मस्ती फ्रेंचाइजी की शुरुआत 2004 में हुई। इसके बाद 2013 में ग्रैंड मस्ती को बड़े पर्दे पर रिलीज किया गया। फिर 2016 में ग्रेट ग्रैंड मस्ती आई। अब 9 साल के लंबे इंतजार के बाद निर्देशक मिलाप मिलन जावेरी के निर्दशन में बनी फिल्म मस्ती 4 को 21 नवंबर 2025 को थिएटर्स में रिलीज किया जाएगा।

ये भी पढ़े- Kantara Chapter 1 Trailer: ऋषभ शेट्टी के खूंखार अवतार ने उड़ाए होश, ट्रेलर देख खड़े हुए रोंगटे

फिल्म की स्टार कास्ट

फिल्म में कॉमेडी और हॉटनेस का तड़का भी देखने को मिलेगा। जिसमें मीत (विवेक ओबेरॉय), प्रेम (आफताब शिवदासानी) और अमर (रितेश देशमुख) की तिकड़ी वापसी करती हुई नजर आ रही है। मस्ती 4 की कास्ट में इन मेल कलाकारों के अलावा रुही सिंह, एलनाज नैरोजी और बिग बॉस 19 नतालिया जानोसजेक जैसी अदाकाराएं अहम किरदार निभाती हुईं नजर आ रही हैं। कुल मिलाकर कहा जाए तो फिल्म का ये टीजर काफी शानदार है।

ये भी पढ़े-सुप्रीम कोर्ट से Jacqueline Fernandez को झटका, मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ी याचिका खारिज

 

Back to top button