‘Mirai’ ने बॉक्स ऑफिस पर की जबरदस्त शुरुआत, ओपनिंग डे पर मचाया तूफान

Mirai Box Office Collection Day 1: तेजा सज्जा साउथ के बेहतरीन स्टार्स में से एक हैं। ‘हनु-मान’ जैसी धमाकेदार हिट फिल्म देने के बाद अब उनकी नई मूवी ‘मिराई’ 12 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है।

Mirai Box Office Collection Day 1: तेजा सज्जा की फिल्म ‘मिराई’ ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धमाका कर दिया है। दर्शकों के बीच इस फिल्म ने इतनी जल्दी अपनी खास जगह बना ली है कि अब इसकी सफलता की गूंज पूरी इंडस्ट्री में सुनाई दे रही है। न केवल दर्शक बल्कि फिल्म के जानकार और आलोचक भी ‘मिराई’ की तारीफों के पुल बांध रहे हैं। यह फिल्म अपनी कहानी, तकनीक और अभिनय के कारण फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

मिराई’ की पहले दिन की कुल कमाई

साउथ फिल्म ‘मिराय’ ने कल यानी शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर अपना खाता खोला। तेजा सज्जा स्टारर इस फिल्म ने पहले दिन 12 करोड़ रुपये की कमाई की है। सिर्फ 50 से 60 करोड़ रुपये में बनी यह फिल्म पहले दिन बढ़िया कलेक्शन करने में कामयाब रही है। तेजा सज्जा की फिल्म पूरे भारत में (सभी भाषाओं को मिलाकर) लगभग 12 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं, पिछले साल रिलीज हुई ‘हनु-मान’ ने अपने पहले दिन लगभग 8 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

फिल्म की रेटिंग और रिव्यू की बात करें तो अभी तक इसे काफी पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म को लेकर रिलीज से पहले बहुत ज्यादा हाइप नहीं बनाया गया था, लेकिन बावजूद इसके फिल्म का हिंदी वर्जन भी अच्छा रिस्पॉन्स दे रहा है।

ये भी पढ़े-

Disha Patani के बरेली वाले घर पर फायरिंग, पिता बोले- हम जैसे-तैसे आड़ लेकर बचे…

मिराई’ ने न सिर्फ ‘हनु-मान’ को टक्कर दी, बल्कि यह ‘बागी 4’ से भी ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल रही, लेकिन यह कुछ साउथ मूवीज का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई। इस लिस्ट में विजय देवरकोंडा की ‘किंगडम’, जिसने 18 करोड़ रुपये के साथ शुरुआत की।

ये भी पढ़े-

आर्यन के बाद Diljit ने ऋषभ शेट्टी संग किया कोलैब, ‘Kantara’ से जुड़ा कनेक्शन

 

Back to top button