Mrunal Thakur बनने जा रही हैं Dhanush की दुल्हन? सोशल मीडिया पर हलचल

Mrunal Thakur-Dhanush: धनुष और मृणाल ठाकुर की 14 फरवरी को शादी की खबरों ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. क्या ये सच है? चलिए आपको बताते हैं कि इस शादी के बारे में हमें क्या-क्या पता चला है.

Mrunal Thakur-Dhanush: साउथ एक्टर धनुष अपनी पर्सनल लाइफ के कारण सुर्खियों में बने हुए हैं। लेटेस्ट खबर तो ये है कि वो 14 फरवरी 2026, वैलेंटाइन डे के दिन दूसरी शादी करने जा रहे हैं। जिनके साथ वो सात फेरे लेने जा रहे हैं, वो और कोई नहीं, हिंदी और साउथ की फेमस एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर हैं। दावा किया जाता है कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि, अभी तक दोनों में से किसी ने भी अफेयर या शादी को लेकर चुप्पी नहीं तोड़ी है।

वैलेंटाइन डे पर सात फेरे लेंगे मृणाल और धनुष?

मृणाल और धनुष शादी की इन खबरों को तब और हवा मिली, जब एक प्रमुख न्यूज पोर्टल फ्री प्रेस जर्नल ने ये दावा किया कि दोनों अगले महीने 14 फरवरी यानी ‘वैलेंटाइन डे’ के मौके पर शादी कर रहे हैं। यह खबर सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई है और प्रशंसक इस पर लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। हालांकि, धनुष या मृणाल की ओर से अभी तक इन खबरों पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mrunal Thakur (@mrunalthakur)

 

कब शुरू हुए दोनों के अफेयर के किस्से

दरअसल, अफवाहों की शुरुआत उस वक्त हुई जब सन ऑफ सरदार 2 की स्क्रीनिंग का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें मृणाल और धनुष को हाथ पकड़ते और एक-दूसरे से कान में कुछ कहते हुए देखा गया.इसके अलावा, मृणाल का धनुष की फिल्म ‘तेरे इश्क में’ की रैप-अप पार्टी में शामिल होना भी चर्चा का विषय बना, जबकि वह उस फिल्म का हिस्सा नहीं थीं.

ये भी पढ़े- Shraddha Kapoor उदयपुर में करने वाली हैं शादी? भाई सिद्धांत का रिएक्शन वायरल…

फैंस ने दिए डेटिंग के सबूत

इन चर्चाओं के बाद सोशल मीडिया पर भी फैंस ने कई संकेत गिनाए, जैसे मृणाल का धनुष की दोनों बहनों को इंस्टाग्राम पर फॉलो करना और उनका मृणाल को फॉलो बैक करना. गौर करने वाली बात यह है कि इंडस्ट्री के बहुत कम लोग धनुष के परिवार को सोशल मीडिया पर फॉलो करते हैं.

कहा तो ये भी गया कि दोनों का रिश्ता अभी शुरुआती दौर में है, इसलिए वे इसे सार्वजनिक नहीं करना चाहते. फिलहाल, धनुष और मृणाल ठाकुर ने शादी की इन सभी अफवाहों पर चुप्पी साध रखी है, जिससे कयास और तेज हो गए हैं.

ये भी पढ़े- ‘Toxic’ के इंटीमेट सीन्स पर मचा बवाल, सेंसर बोर्ड के पास पहुंची शिकायत

Back to top button