Housefull 5 का एक और गाना Foogdi Dance रिलीज, नाना पाटेकर ने लूटी लाइमलाइट

Housefull 5 Song Foogdi Dance: ‘हाउसफुल 5’ का एक और गाना ‘फूगड़ी डांस’ रिलीज हो गया है. गाने के सेंटर में नाना पाटेकर है। फैंस नाना की तारीफ कर रहे हैं।

Housefull 5 Song Foogdi Dance: फिल्म हाउसफूल 5 का नया गाना फुगडी डांस रिलीज हो गया है। गाने में नाना पाटेकर ने मस्त एक्टिंग की है। वह उछल-उछलकर सबके साथ डांस कर रहे हैं। धोती-कुर्ता पहने एक्टर का ये गजब का स्टाइल आपको खूब पसंद आने वाला है। गाने में डांस के साथ मस्त रैप भी है। इसे कराटेक्स ने आवाज दी है। तनिष्क बागची ने इसका म्यूजिक दिया है। गाना जबरदस्त है इसे यहां सुने-

नाना पाटेकर को सराहा रहे फैंस

नेटिजंस नाना पाटेकर का यह अंदाज देख कर अपनी एक्साइटमेंट जाहिर कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा,”नाना पाटेकर, ऑल टाइम फेवरेट.” एक अन्य यूजर ने लिखा, “ये पक्का ट्रेंड करेगा.” एक और यूजर ने लिखा,”यार नाना जी तो हर फिल्म में कमाल की एक्टिंग करते हैं. वाह.” एक और यूजर ने लिखा, ” फुल वाइव… नाना रैप कर रहे हैं… फुल लाफ्टर”
ये भी पढ़े-
‘हाउसफुल 5’ में 19 बड़े और पॉपुलर कलाकार हैं. हाउसफुल 5 अब तक की सबसे ग्लैमरस किलर कॉमेडी होने का वादा करती है. फिल्म में अक्षय कुमार के साथ रितेश देशमुख, अभिषेक ए. बच्चन, जैकलीन फर्नांडीज, सोनम बाजवा, नरगिस फाखरी, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, नाना पाटेकर, चित्रांगदा सिंह, फरदीन खान, चंकी पांडे, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, डिनो मोरिया, रंजीत, सौंदर्या शर्मा, निकितिन धीर और आकाशदीप साबिर जैसे पुराने पसंदीदा और नए चेहरे शामिल हैं. फिल्म का निर्देशन तरुण मनसुखानी ने किया है..
ये भी पढ़े-

 

Back to top button