वायरल हो रहा आमिर खान का ये फनी वीडियो, आप भी हंस-हंसकर हो जाएंगे लोट-पोट

Aamir Khan Sunil Grover Video: वीर दास इन दिनों अपनी अगली फिल्म ‘हैप्पी पटेल’ का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। अब आमिर ने सुनील ग्रोवर के साथ एक मजेदार वीडियो बनाया है।

Aamir Khan Sunil Grover Video: देश के बड़े प्रोडक्शन हाउस आमिर खान प्रोडक्शंस अब ‘हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस’ के साथ एक और मजेदार कहानी बड़े पर्दे पर ला रहा है. यह आने वाली स्पाई-कॉमेडी फिल्म अभिनेता-कॉमेडियन वीर दास को लीड रोल में पेश करती है। फिल्म को लेकर पहले से ही दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। रिलीज के करीब आते ही आमिर खान प्रोडक्शंस ने एक मजेदार वीडियो शेयर किया, जिसमें आमिर खान और वीर दास नजर आए। इस वीडियो में सरप्राइज एंट्री किसी और की नहीं बल्कि अभिनेता-कॉमेडियन सुनील ग्रोवर की है.

सुनील का अंदाज जीत रहा दिल

फिल्म के ट्रेलर और गानों ने पहले ही सोशल मीडिया पर अच्छी-खासी चर्चा बना ली थी. इसी बीच आमिर खान प्रोडक्शंस ने एक मजेदार वीडियो शेयर किया है, जिसने सबका ध्यान खींच लिया है. इस वीडियो में आमिर खान और वीर दास नजर आते हैं, लेकिन असली सरप्राइज एंट्री होती है कॉमेडियन सुनील ग्रोवर की. वीडियो में सुनील ग्रोवर आमिर खान की ऐसी जबरदस्त मिमिक्री करते हैं कि पल भर के लिए लोग कन्फ्यूज हो जाएं. सुनील ने आमिर के हाव-भाव ही नहीं, बल्कि उनके कपड़ों और अंदाज तक को बखूबी कॉपी किया है.

आमिर खान की एंट्री

इसके बाद वीडियो में आमिर खान की एंट्री होती है और वो सुनील को देखकर हैरान रह जाते हैं. वो कहते हैं, “वीर क्या चल रहा है ये. कौन है ये?” इतने में वीर आमिर से ही पूछ लेते हैं कि आप कौन हो?” फिर आमिर कहते हैं, “गजनी बन गया तू, दूं क्या एक. आमिर हूं, तेरा प्रोड्यूसर हूं मैं.” इतने में आमिर खान गार्ड्स को बुलाते हैं तो सुनील ग्रोवर उन्हें भी चेक दे देते हैं. इसके बाद सुरक्षाकर्मी सत्या और गणेश आमिर खान को ही बाहर करने लगते हैं. 3 मिनट 46 सेकेंड का ये वीडियो काफई मज़ेदार है.

ये भी पढ़े- Tripti Dimri इन फिल्मों में चलाएंगी अदाओं के तीर, लिस्ट में साउथ मूवी भी शामिल

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

वीर दास, इमरान खान और मिथिला पालकर स्टारर ‘हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस’ 16 जनवरी को सिनेमाघरों में आ रही है. इसका टीज़र और ट्रेलर काफी मजेदार है. आमिर भी अपनी इस फिल्म को लगातार प्रमोट कर रहे हैं. फिल्म में आमिर भी दिखाई देने वाले हैं. अब उन्होंने सुनील ग्रोवर के साथ एक स्पूफ वीडियो बनाया है, लेकिन जो एक्टिंग सुनील ने आमिर खान के किरदार की, की है, उसे देख फिर फैंस हैरान होने वाले हैं.

ये भी पढ़े- बहन के संगीत में Kriti Sanon ने फ्लोर पर लगाई आग, भोजपुरी गाने पर जमकर नाचीं

Back to top button