
Bigg Boss 19: अभिषेक-शहबाज के बीच हाथापाई, कुनिका पर फट पड़े अमाल
Bigg Boss 19 Promo: रियलिटी शो ‘बिग बॉस-19’ में जमकर कंटेस्टेंट के बीच तकरार देखने को मिल रही है। एलिमिनेशन जैसे के बाद जब घरवालों ने अगले दिन की शुरुआत की तो अमल मलिक का कैप्टन वाला रूप साफ दिखा।
Bigg Boss 19 Promo: टेलीविजन का पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 19 इन दिनों चर्चा में बना हुआ है। शो में आए दिन कंटेस्टेंट्स के बीच बड़े-बड़े झगड़े देखने मिल रहे हैं। हालांकि अब शो में बात हाथापाई तक पहुंच चुकी है। शो में शहनाज गिल के भाई शहबाज और अभिषेक बजाज के बीच जमकर बहस हुई जो हाथापाई में तब्दील हो गई। जिसके बाद बिग बॉस को हस्तक्षेप करना पड़ा है। कंटेस्टेंट नेहल चुडासमा की बिग बॉस हाउस में तान्या मित्तल, जीशान कादरी और अभिषेक बजाज के बाद अब अमाल मलिक से झगड़ा दिखाई देने वाला है।
अमाल मलिक का कुनिका पर फूटा गुस्सा
प्रोमो में अमल कुनिका से कहते हुए सुनाई देते हैं कि ‘मेरा काम है, मैं संभाल लूंगा, तो भी वो उनकी नहीं सुनती हैं।’ फिर अमल जोर से चिल्लाते हुए कहते हैं, ‘आप क्यों जा रही हो किचन में, जब आपकी ड्यूटी नहीं है तो। इज्जत देने का मतलब ये नहीं कि नौकर बन जाऊं मैं।’ कुनिका उनसे परेशान हो जाती हैं।
क्यों हुई अभिषेक-शहबाज के बीच लड़ाई
अमल‘ने कहा, “मैं आपकी बहुत इज्जत करता हूं और इसके बाद वह जोर से चिल्ला कर कहते हैं कि आप क्यों जा रहे हो किचन में जब आपकी ड्यूटी नहीं है, तो।”
इसके बाद कुनिका कहती हैं कि ये इज्जत दे रहा है। फिर सिंगर ने कहा कि इज्जत देने का मतलब ये नहीं कि नौकर बन जाऊं मैं। फिर एक्ट्रेस ने कहा कि मुझे आपकी इज्जत की जरूरत नहीं है। तभी अभिषेक कहते हैं कि सम्मान कमाया जाता है, मांगा नहीं जाता। इसके बाद शहबाज भी इसमें कूद जाते हैं और अभिषेक से कहते हैं कि तू मैम को ऐसा बोल रहा है। यही से उनके बीच लड़ाई शुरू हो जाती है और दोनों हाथपाई पर उतर जाते हैं।
बिग बॉस के नियमों के अनुसार, शो में फिजिकल फाइट करना सख्त मना है। ऐसे में सजा के तौर पर बिग बॉस द्वारा अभिषेक बजाज और शहबाज को बिग बॉस के पूरे सीजन के लिए नॉमिनेट कर दिया गया है।
बताते चलें इस वीकेंड का वार में सबसे ज्यादा फटकार कुनिका सदानंद, नेहल और बसीर अली को लगाई है। इस हफ्ते फराह खान ने सलमान खान की जगह शो होस्ट किया था। वहीं इस हफ्ते डबल एविक्शन हुआ जिसमें नगमा मिराजकर और नतालिया एविक्ट हो गई हैं।





