
Mastiii 4 Trailer: कॉमेडी के नाम पर एडल्ट जोक्स, डबल मीनिंग डायलॉग्स से भरा है ट्रेलर
Mastiii 4 Trailer Review: मिलाप मिलन जावेरी की कॉमेडी फिल्म ‘मस्ती 4’ के ट्रेलर का इंतजार खत्म हो गया है। 3 मिनट 4 सेकंड का वीडियो फनी डायलॉग्स से भरा हुआ है लेकिन इसमें ज्यादातर नॉनवेज डायलॉग्स हैं।
Mastiii 4 Trailer: मस्ती, ग्रैंड मस्ती और ग्रेट ग्रैंड मस्ती के बाद अब दस्तक देने जा रही है मस्ती सीरीज की चौथी फिल्म ‘मस्ती 4’. आफताब शिवदासानी, विवेक ओबेरॉय और रितेश देशमुख की तिकड़ी इस बार सिनेमाघरों में चार गुना ज्यादा मस्ती लेकर लौटने वाली है. क्योंकि इसकी झलक तो कुछ ऐसी ही है. वेवबैंड प्रोडक्शन ने मंगलवार, 4 नवंबर को फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जो काफी पसंद किया जा रहा है।
यौन संतुष्टि की चाह में भटक रहे दोस्तों की कहानी
तीन मिनट के इस ट्रेलर में आप कुछ नया ढूंढ़ने निकलेंगे तो मायूसी होगी, क्योंकि इसमें वही तीन दोस्तों की पुरानी तिकड़ी, उसी पुराने अंदाज में यौन संतुष्टि की चाह में भटक रहे है। वही पुराने डबल मीनिंग जोक्स मार रहे हैं। इसी फेर में फिर से वह मुसीबत में फंसते हैं और फिर वही पुरानी अफरा तफरी मचती है। इस बार फिल्म में तुषार कपूर और अरशद वारसी की भी एंट्री हुई है, लेकिन कम से कम ट्रेलर में वह कुछ खास ‘मौज’ नहीं दे पाते हैं।
कॉमेडी के नाम पर डबल मीनिंग डायलॉग्स
मेकर्स ने फिल्म में लोगों को हंसाने का पूरा ख्याल रखा है. फनी सीन्स के साथ शानदार कॉमेडी से भरे डायलॉग्स हैं. लेकिन, ये सीन्स और डायलॉग्स फनी के नाम पर डबल मीनिंग्स से भर दिए गए हैं. इसे बच्चों को फैमिली के साथ देखना थोड़ा अटपटा लग सकता है. लेकिन, ये तो फिल्म की रिलीज के बाद ही पूरी तरह से साफ हो पाएगा कि इसमें कितने ऐसे डायलॉग्स और सीन्स हैं.
ये भी पढ़े-Salman Khan ने दिखाई सॉलिड बॉडी, फिटनेस ट्रांसफॉर्मेशन देख फैंस हुए हैरान
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
विवेक ओबेरॉय, रितेश देशमुख और आफताब शिवदासानी की तिकड़ी एक बार फिर से बड़े पर्दे पर धमाकेदार मस्ती करने के लिए तैयार है. इस बार इस तिकड़ी के साथ मशहूर अभिनेता अरशद वारसी और हिस्सा तुषार कपूर भी हैं. फिल्म में श्रेया शर्मा, रूही सिंह और एलनाज नौरोजी भी नजर आने वाली हैं. फिल्म का डायरेक्शन ‘एक दीवाने की दीवानियत’ के डायरेक्टर मिलाप जावेरी ने किया है. मस्ती 4 सिनेमाघरों में 21 नवंबर को रिलीज होगी.
ये भी पढ़े-Madhuri Dixit के कनाडा टूर की जमकर ट्रोलिंग, सोशल मीडिया पर लोग निकाल रहे भड़ास
‘मस्ती’ का सीक्वल है ‘मस्ती 4’
गौरतलब है कि ‘मस्ती 4’ साल 2004 में रिलीज हुई फिल्म ‘मस्ती’ का सीक्वल है. इसमें अजय देवगन भी सपोर्टिंग रोल में थे, जिन्होंने इंस्पेक्टर सिकंदर का रोल प्ले किया था. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी और लोगों ने सभी कलाकारों की एक्टिंग को काफी पसंद भी किया था. इसके बाद ‘ग्रैंड मस्ती’ और ‘ग्रेट ग्रैंड मस्ती’ आई थी. दोनों ही फिल्में सफल रही थीं.
ये भी पढ़े-Tere Ishq Mein: प्यार, धोखा और तड़प की नई दास्तान… ‘तेरे इश्क में’ का नया गाना रिलीज





