Battle Of Galwan: सलमान खान की फिल्म में बिग बी की एंट्री? एक तस्वीर से होने लगी ये चर्चा

Battle Of Galwan: सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म में अमिताभ बच्चन के होने की खबरें हैं। हाल ही में एक तस्वीर आई, जिसमें अमिताभ बच्चन फिल्म के डायरेक्टर अपूर्वा लखिया के साथ बैटल ऑफ गलवान के सेट पर नजर आए हैं।

Battle Of Galwan: सलमान खान की फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का इंतजार किया जा रहा है. जिससे एक्टर का भौकाली लुक पहले ही सामने आ चुका है। क्योंकि वो आर्मी ऑफिसर बने हुए दिख रहे हैं. अपूर्व लाखिया की इस वॉर ड्रामा फिल्म का पहला शेड्यूल लद्दाख में कंप्लीट कर लिया गया था. इसी बीच पिक्चर का काम मुंबई में किया जा रहा है. पर यह ‘बैटल ऑफ गलवान’ के सेट पर अमिताभ बच्चन क्या कर रहे हैं? आखिर कैसे एक तस्वीर ने पूरा माहौल सेट कर दिया.

सलमान के साथ नजर आएंगे अमिताभ बच्चन?

बैटल ऑफ गलवान के डायरेक्टर अपूर्व लाखिया ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट की। इस स्टोरी पोस्ट में अमिताभ बच्चन नजर आ रहे हैं। इसी के साथ अपूर्व लाखिया ने कैप्शन लिखा- गेस करिए कि वो क्या बता रहे हैं? गेस सेट पर आज कौन आया है?

क्या बोले सोशल मीडिया यूजर्स?

अपूर्व की ये स्टोरी एक्स पर तेजी से वायरल हो रही है। एक यूजर ने स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा- क्या ये सच में हो रहा है? अमिताभ और सलमान साथ में, वाह! एक दूसरे यूजर ने लिखा- काफी उत्साहित हूं सलमान और अमिताभ बच्चन को साथ में देखने को। एक तीसरे यूजर ने लिखा- तो ये कंफर्म हो गया कि बैटल ऑफ गलवान में अमिताभ बच्चन नजर आएंगे।

ये भी पढ़े- Ikkis का ट्रेलर देख भावुक हुए Amitabh Bachchan, नाती अगस्त्या के लिए शेयर किया पोस्ट

इस फिल्म में सलमान खान के अलावा चित्रांगदा सिंह, अंकुर भाटिया, अभिलाश चौधरी, विपिन भारद्वाज, सिद्धार्थ मूली और जेन शो भी अहम किरदारों में हैं। फिल्म अगले साल बड़े पर्दे पर रिलीज हो सकती है।

ये भी पढ़े- Thamma ने लूट लिया बॉक्स ऑफिस, धड़ल्ले से नोट छाप रही है आयुष्मान की फिल्म

Back to top button