
Border 2: पायलट, जेट और युद्ध…, दिलजीत दोसांझ का फर्स्ट लुक रिवील
Border 2: अगले साल रिलीज होने वाली फिल्म ‘बॉर्डर 2’ फिल्म की कास्ट के फर्स्ट लुक सामने आ रहे हैं। सनी देओल के बाद वरुण धवन का और अब दिलजीत दोसांझ लुक रिवील किया गया।
Border 2, Diljit Dosanjh First Look: 28 साल पहले आई बॉर्डर के सीक्वल के तौर पर इस मूवी के बारे में खूब चर्चा की जा रही है। सनी देओल स्टारर फिल्म बॉर्डर 2 (Border 2) का फैंस बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कुछ दिन पहले बॉर्डर 2 से अभिनेता वरुण धवन का फर्स्ट लुक रिवील किया गया। अब इस मूवी से एक्टर दिलजीत दोझांस (Diljit Dosanjh Border 2 Look) की पहली झलक सामने आई है। दिलजीत दोसांझ पायलट की वर्दी में युद्ध के दौरान खून से लथपथ हालत में जेट उड़ाते दिख रहे हैं।
दिलजीत का पोस्टर है दमदार
बॉर्डर 2 के फर्स्ट लुक से ही दिलजीत दोसांझ ने फैंस का दिल जीत लिया है. फिल्म में वरुण धवन और सनी देओल जहां थल सेना का हिस्सा होंगे वहीं दिलजीत वायु सेना का हिस्सा हैं. फर्स्ट लुक फोटो बेहद इंटेंस है और इसे देखकर ही देशभक्ति का जज्बा हाई हो जाएगा. इसमें दिलजीत फाइटर प्लेन उड़ाते दिखाई दे रहे हैं. उनके हाथ और चेहरे पर खून लगा है और प्लेन का शीशा भी हमले से टूट चुका है.
View this post on Instagram
फिल्म की कास्ट
इसमें सनी देओल, वरुण धवन , दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, मेधा राणा, मोना सिंह और सोनम बाजवा हैं। फिल्म 23 जनवरी 2025 को थिएटर्स में रिलीज होगी। फिल्म से सनी और वरुण के लुक पहले ही रिवील हो चुके हैं।





