Chand Mera Dil: अनन्या के साथ बाइक सवारी पर निकले लक्ष्य, सेट से लीक हुईं तस्वीरें

Chand Mera Dil: लक्ष्य लालवानी और अनन्या पांडे अपनी अपकमिंग फिल्म चांद मेरा दिल को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं. दोनों स्टार्स फिलहाल फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं

Chand Mera Dil: द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ को लेकर चर्चाओं में बने लक्ष्य लालवानी अब अपनी अगली फिल्म की शूटिंग में जुट गए हैं। अब लक्ष्य धर्मा प्रोडक्शंस की फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ अनन्या पांडे प्रमुख भूमिका में दिखाई देंगी। अब फिल्म की शूटिंग से कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं। इनमें लक्ष्य और अनन्या एकसाथ नजर आ रहे हैं।

नवंबर 2024 में हुई थी अनाउंसमेंट

इस फिल्म की अनाउंसमेंट नवंबर 2024 में की गई थी. शुरुआत में इसने काफी चर्चा बटोरी, लेकिन इसके बाद लंबे समय तक कोई अपडेट सामने नहीं आया. अब शूटिंग से आई इन ताज़ा तस्वीरों ने कन्फर्म कर दिया है कि फिल्म पर काम पूरी रफ्तार से चल रहा है. फिल्म का टैगलाइन है , “प्यार में थोड़ा पागल होना पड़ता है”, जो इस ओर इशारा करता है कि कहानी एक अनोखी और गहरी प्रेमकहानी पर आधारित होगी.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mirzaasad Baig (@charminarlife_26c)

 

चांद मेरा दिल’ का डायरेक्शन विवेक सोनी कर रहे हैं. पहले अनुमान लगाया जा रहा था कि फिल्म 2025 में रिलीज़ होगी, लेकिन अब तक इसकी ऑफिशियल रिलीज़ डेट की घोषणा नहीं की गई है. फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट का एक बड़ा कारण है, लक्ष्य का करियर ग्राफ.

ये भी पढ़े-

Kapil Sharma को धमकी देने वाला गिरफ्तार, मुंबई क्राइम ब्रांच ने दबोचा

लक्ष्य ने बैड्स ऑफ बॉलीवुड और किल जैसी फिल्मों से अपनी अलग पहचान बनाई है. वहीं इस फिल्म में पहली बार उनकी जोड़ी अनन्या पांडे के साथ दिखाई देगी. दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री देखने के लिए फैंस पहले से ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

ये भी पढ़े-

‘Bhagwat’ का पहला पोस्टर रिलीज, Arshad Warsi और Jitendra Kumar की होगी टक्कर

Back to top button