Movie Review: हल्की-फुल्की फैमिली कॉमेडी, अजय देवगन-रकुलप्रीत ने मचाया धमाल

De De Pyaar De 2 Movier Review: अजय देवगन और आर माधवन की नई फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ आज रिलीज हो चुकी है। और काफी समय बाद एक ऐसी रोमांटिक कॉमेडी आई है, जो परफेक्ट तो नहीं है, लेकिन मनोरंजन जरूर करती है।

De De Pyaar De 2 Movier Review: अजय देवगन  ‘रेड 2’ और ‘सन ऑफ सरदार 2’ के बाद अब अजय देवगन तीसरी सीक्वल फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ लाए हैं। यह इस साल अजय देवगन की तीसरी सीक्व फिल्म। 2019 की सफल रोमांटिक-कॉमेडी ड्रामा फिल्म ‘दे दे प्यार दे’ के छह साल बाद इसका सीक्वल आया है। अब जानते हैं फिल्म देखने के बाद दर्शकों ने एक्स पर कैसी प्रतिक्रिया दी है? क्या उन्हें फिल्म पसंद आई है या नहीं…

निर्देशक: अंशुल शर्मा, लेखक: लव रंजन, तरुण जैन

कलाकार: अजय देवगन, आर. माधवन, रकुल प्रीत सिंह, जावेद जाफरी, मीजान, गौतमी कपूर, इशिता दत्ता

अवधि: 146 मिनट,

रेटिंग: 4

‘दे दे प्‍यार दे 2’ की कहानी

फिल्‍म की कहानी 27 साल की आयशा (रकुल प्रीत सिंह) की है, जिसे 52 साल के तलाकशुदा एनआरआई इन्वेस्टर आशीष मेहरा (अजय देवगन) से प्यार हो जाता है। वह उसके साथ घर बसाना चाहती है। अब मुश्किल यह है कि इस रिश्ते के लिए अपने माता-पिता और परिवार की रजामंदी कैसे हासिल की जाए। आयशा फैसला करती है कि वह आशीष को अपने परिवार से मिलवाएगी। इसके लिए वह अपनी भाभी किट्टू (इशिता दत्ता) की डिलिवरी का समय चुनती है, ताकि खुशी के माहौल में उसके पापा (आर माधवन) और मम्मी (गौतमी कपूर) इस रिश्ते को हां कह दें। लेकिन क्या वाकई ऐसा होगा?

फिल्म में अभिनय

अजय देवगन अपने शांत, सहज कॉमेडी और इमोशनल पलों के साथ प्रभावित करते हैं। आर. माधवन फिल्म के सबसे मजबूत कलाकार साबित होते हैं। गुस्सा, कॉमेडी और संवेदनशीलता तीनों को बेहतरीन ढंग से निभाते हैं। रकुल प्रीत सिंह हल्के सीनों में शानदार हैं, लेकिन इमोशनल सीन्स में कुछ जगह लाउड लगती हैं।

ये भी पढ़े- Song Teaser: कपिल शर्मा और हनी सिंह हुए फुर्र, आखिर क्या है ये माजरा…?

जावेद जाफरी अपनी कॉमिक टाइमिंग और वन-लाइनर्स से लगातार हंसाते हैं। मीजान की फिल्म में एक्टिंग दर्शकों के लिए सरप्राइज हैं। उनकी ऊर्जा, स्क्रीन प्रेजेंस और डांस तीनों में प्रभावित करते हैं। गौतमी कपूर और इशिता दत्ता अपने किरदारों में सादगी और गरमाहट भर देती हैं।

ये भी पढ़े- Salman Khan की फिटनेस देख भन्नाये फैंस, बोले- ‘भाईजान का जलवा…

 

 

Back to top button