Ranveer Singh की धुरंधर 2 पर सेंसर बोर्ड का डंडा, खूनखराबे पर चली कैंची…

Dhurandhar 2 को सेंसर बोर्ड से A सर्टिफिकेट मिला है. फिल्म में भारी भरकम एक्शन सीन्स दिखाए जाने वाले हैं. कई सीन्स को इनकी आक्रामकता के लिए टोन डाउन किया गया है. सेंसर बोर्ड ने कुल 21 कट्स लगाए हैं.

Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म धुरंधर को सेंसर बोर्ड से भी सर्टिफिकेट मिल चुका है। हाल ही में आई वैराइटी इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, सेंसर बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन ने फिल्म को A (एडल्ट ओनली) सर्टिफिकेट दिया है। यानी 18 साल से कम उम्र के लोग इस फिल्म को नहीं देख सकेंगे। इसका रनटाइम 229.6 मिनट यानी 3 घंटे और 50 मिनट के करीब है. CBFC ने कई सारे कट्स मेकर्स को सुझाए थे. इनमें गालियां म्यूट करना और ड्रग्स के सीन्स को लेकर चेतावनी देना, हिंसा को कम करना शामिल हैं.

फिल्म का रनटाइम कम हुआ

इन सभी बदलावों के साथ फिल्म का 1 मिनट 34 सेकंड का रनटाइम भी कम किया गया है। अगर ये बदलाव न होते तो फिल्म 230 मिनट से भी लंबी होती। धुरंधर के पहले पार्ट का रनटाइम 214 मिनट यानी 3 घंटे 34 मिनट था, हालांकि अब धुरंधर 2 इससे भी लंबी होने वाली है। रिपोर्ट के अनुसार, धुरंधरः द रिवेंज का रनटाइम 229 मिनट होने वाला है। यानी ये फिल्म 3 घंटे 49 मिनट की होगी। इसी के साथ धुरंधर 2, बॉलीवुड की सबसे लंबी फिल्मों की लिस्ट में 6वें नंबर पर जगह बना चुकी है।

धुरंधर 2 में सेंसर बोर्ड ने लगाए कट

सीबीएफसी ने खूनखराबे वाले सीन्स को कुछ सेकंड कम करने को कहा. इसके अलावा गालियां म्यूट करना, सबटाइटल्स में डिमोनेटाइजेशन की डेट में बदलाव, फिल्म में पीएम मोदी का रेफरेंस यूज करने के लिए ऑफिशियल सर्टिफिकेट सबमिट करने जैसे आदेश थे.

-वॉइलेंस के सीन्स को कम करना (जिसमें सिर की चोट, सिर काटना और आंख फोड़ने वाले सीन भी शामिल हैं)

-न्यूज रेफरेंस और पीएम के जिक्र को लेकर परमिशन मांगना.

-सबटाइटल्स में एडिटिंग, जैसे गलत टेक्स्ट हटाना और उसमें सुधार करना (जैसे लाहौर को दिल्ली करना)

-गालियों और कुछ खास शब्दों/नामों को म्यूट करना या बदलना.

-कंटेंट को लेकर चेतावनी और ड्रग डिस्क्लेमर स्लाइड्स को जोड़ना.

-सॉन्ग सबटाइटल्स को जोड़ना. साथ ही हिंदी चैप्टर टेक्स्ट और ऑफिशियल टाइटल फॉर्मेटिंग शामिल करना

ये भी पढ़े – Kedarnath जाने के लिए गैर-हिंदुओं के लिए ये शर्तें, सारा को देना होगा एफ‍िडेविट

19 मार्च को रिलीज होगी धुरंधर 2

फिल्म धुरंधर 2, 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। आज रात 8 बजे से इसका पेड प्रिव्यू शुरू किया जाएगा। फिल्म में रणवीर सिंह, सारा अर्जुन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल अहम किरदारों में हैं। आदित्य धर ने फिल्म निर्देशित की है। इसका पहला पार्ट सुपरहिट रहा था। फिल्म भारत में सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली बॉलीवुड फिल्म रही। वहीं धुरंधर 2025 की भी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म है।

ये भी पढ़े – LPG गैस की किल्लत पर बोले Akshay Kumar, बताया कैसे घर में पत्नी कर रहीं मैनेज?

Back to top button