War 2 मूवी पर रिलीज से पहले मचा बवाल; डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स चौकाने वाले?

War 2 Box Office Collection: ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और जूनियर एनटीआर की बहुप्रतीक्षित एक्शन थ्रिलर फिल्म वॉर 2 (War 2) ने रिलीज से पहले ही तहलका मचा दिया है।

War 2 Box Office Collection: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की फिल्म वॉर 2 (War 2)  सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है. फिल्म की रिलीज में ज्यादा वक्त नहीं रह गया है. ऐसे में 6 साल बाद आ रहे सीक्वल को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं. वहीं फिल्म को जोर-शोर से रिलीज करने की भी तैयारी चल रही है। फिल्म 14 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जो स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दर्शकों के लिए एक बड़ा तोहफा होगी।

फिल्म में हाई-वोल्टेज एक्शन सीन्स

फिल्म का बजट 200 करोड़ रुपये बताया जा रहा है, और इसमें कियारा आडवाणी भी मुख्य भूमिका में हैं. आयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी यह फिल्म हिंदी, तेलुगू और तमिल में रिलीज होगी. फिल्म में छह देशों में शूट किए गए हाई-वोल्टेज एक्शन सीन्स, तलवारबाजी, समुद्री युद्ध और तेज रफ्तार चेज सीन शामिल हैं.

वॉर 2 के थ्रिएट्रिकल राइट्स बिके करोड़ों में (War 2 Threatical Rights Sold In Crores)-

यशराज फिल्म्स ने नागा वामसी की सीथारा एंटरटेनमेंट के साथ War 2 के वितरण अधिकारों के लिए एक ऐतिहासिक सौदा किया है। कथित तौर पर दक्षिण की प्रमुख फिल्म निर्माण और वितरण कंपनी ने 90 करोड़ रूपए न्यूनतम गारंटी (एमजी) की चौंका देने वाली राशि पर आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में इसे वितरित करने के लिए War 2 के तेलुगु अधिकार हासिल किए हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jr NTR (@jrntr) 

दिलचस्प बात यह है कि भारतीय सिनेमा के इतिहास में तेलुगु राज्यों में डब की गई किसी फिल्म के लिए यह अब तक का सबसे पड़ा सौदा है। इसमें हिंदी, तेलुगु और तमिल तीनों संस्करणों के लिए नाट्य वितरण अधिकार शामिल हैं।

War 2 में एजेंट विक्रम की भूमिका निभा रहे जूनियर एनटीआर तेलुगु सिनेमा के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं। जूनियर एनटीआर और ऋतिक रोशन एक-दूसरे के आमने-सामने है। जिसकी वजह से प्रशंसको के बीच उत्साह काफी है। निर्माता दोनों राज्यों में War 2 का सुबह 5 बजे प्रीमियर सो आयोजित करके प्रचार और तारक के सुपरस्टारडम का लाभ उठाने की योजना बना रहे हैं। तो वहीं कहा जा रहा है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के बाद 500 करोड़ का आकड़ा पार करेगी। और इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन जाएगी।

Back to top button