Dhurandhar को लेकर Hrithik Roshan हुए ट्रोल, तो तारीफों के बांध दिए पुल

Hrithik Roshan On Dhurandhar: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर‘ की बेशक कमाई हर बढ़ते दिन के साथ ऊपर-नीचे हो रही है। अब आदित्य धर की धुरंधर की तारीफ करते हुए ऋतिक रोशन ने नया ट्वीट शेयर किया है।

Hrithik Roshan On Dhurandhar: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ में एक ऐसा सिनेमा देखने को मिला, जैसा लोग चाहते थे। यही वजह है कि फिल्म को लगातार प्यार मिल रहा है। बीती मंगलवार के बाद छठे दिन बिजनेस कुछ गिरा है. पर अच्छी बात है कि 25 करोड़ से नीचे कमाई नहीं गई। पर इस वक्त फिल्म चर्चा में बनी है, ऋतिक रोशन के पोस्ट की वजह से. जिन्होंने फिल्म की तारीफ की थी. 13 घंटे पहले इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म में दिखाई गई पॉलिटिक्स पर असहमति जताई. जिसके बाद ट्रोल हुए और अब यू-टर्न भी मार लिया.

एक्स पर ऋतिक रोशन ने की धुरंधर की तारीफ 

ऋतिक ने एक्स पर लिखा, ‘धुरंधर अब भी मेरे दिमाग से नहीं निकल रही। आदित्य धर, आप कमाल के फिल्म निर्माता हैं। रणवीर, शांत से उग्र तक का सफर, क्या गजब सफर और कमाल की निरंतरता! अक्षय खन्ना हमेशा से मेरे पसंदीदा रहे हैं और ये फिल्म सबूत है। आर माधवन, आपने कमाल का अभिनय किया, शक्ति और गरिमा!’ उन्होंने आगे लिखा, ‘राकेश बेदी, आपने जो किया वो लाजवाब था… मैं पार्ट 2 का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं!!!’

इससे पहले क्या पोस्ट किया था?

ऋतिक ने लिखा- मैं फिल्म की राजनीति से भले ही सहमत न हूं, और दुनिया के नागरिक होने के नाते फिल्ममेकर्स की जिम्मेदारियों पर बहस करूं। फिर भी, इस चीज को नजरअंदाज नहीं कर सकता कि फिल्म कितनी पसंद आई और इस फिल्म से एक सिनेमा का छात्र होने के नाते कितना सीखा हूं।

ये भी पढ़े- Salman Khan Investment: सलमान खान का बड़ा प्लान, यहां लगाएंगे 10000Cr रुपये…

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ की बेशक कमाई हर बढ़ते दिन के साथ ऊपर-नीचे हो रही है. पर भौकाल उससे भी ज्यादा सेट कर दिया है, जितना रिलीज से पहले था.सिर्फ फैन्स ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड वाले भी इस पिक्चर की तारीफ कर रहे हैं. साथ ही आदित्य धर ने जिस तरह कहानी पेश की है, वो भी सबको पसंद आ रही है.

ये भी पढ़े- नंगा और बेशर्म आदमी…’, पीयूष मिश्रा ने Ranbir Kapoor को ये क्या कह दिया…

ऋतिक रोशन आखिरी बार ‘वॉर 2’ में नजर आए थे। वहीं अब वह ‘कृष 4’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस बार ऋतिक ‘कृष’ फ्रैंचाइजी की चौथी किस्त का निर्देशन भी करेंगे।

 

 

Back to top button