
Saiyaara: ‘नेपोकिड का दाईजान’ कहे जाने पर फूटा करण जौहर का गुस्सा, ट्रोलर को लगाई फटकार
Saiyaara: करण जौहर ने अहान पांडे की फिल्म सैयारा की तारीफ में एक लंबी-चौड़ी पोस्ट शेयर की है। हालांकि इस पोस्ट से ज्यादा चर्चा उस कमेंट की हो रही है, जो उन्होंने एक ट्रोलर के लिए किया है।
Saiyaara: अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म ‘सैयारा’ (Saiyaara) पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। इस फिल्म को समीक्षकों के साथ-साथ दर्शकों की तरफ से बढ़िया प्रतिक्रिया मिली। अब तक बॉलीवुड की कई हस्तियों ने इस फिल्म की सराहना की और अब इस सूची में करण जौहर (Karan Johar) का नाम शामिल हो गया है। हालांकि, फिल्म की तारीफ करने पर करण को ट्रोल किया गया, जिस पर उन्होंने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है।
करण जौहर ने दिया जवाब
सोशल मीडिया पर ट्रोलर ने कमेंट करते हुए करण जौहर को ‘नेपो किड का दाईजान’ बता दिया। इसके जवाब में फिल्ममेकर ने भी उस ट्रोल को मुंहतोड़ जवाब दिया। साथ ही यूजर ने करण पर यह कहते हुए निशाना साधा कि वह सिर्फ इंडस्ट्री बैकग्राउंड वाले स्टार किड्स का सपोर्ट करते हैं। करण जौहर के पोस्ट पर ट्रोल ने लिखा, ‘आ गया नेपो किड का दाईजान’।

‘सैयारा’ देखकर रो पड़े थे करण जौहर
करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर सैयारा का रिव्यू करते हुए लिखा, ‘आंखों से आंसू बह रहे थे, लेकिन दिल में बेहद खुशी का एहसास था. खुशी इस बात की कि एक लव स्टोरी ने सिल्वर स्क्रीन पर जीत हासिल की है और पूरे देश को फिर से प्यार में डुबो दिया है. सबसे ज्यादा गर्व इस बात का है कि मेरे अल्मा मेटर वाईआरएफ ने प्यार को फिर से वापस ला दिया. फिल्मों में वापसी, हमारी इंडस्ट्री में वापसी. आदित्य चोपड़ा मैं आपसे प्यार करता हूं और गर्व से कह सकता हूं कि मैं जिंदगी भर YRF का स्टूडेंट रहूंगा.’
ट्रोल ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए करण जौहर को ‘नेपो किड का दाईजान’ (नेपोटिज्म से जुड़े बच्चों की नैनी) कह दिया. इसके जवाब में फिल्ममेकर ने भी उस ट्रोल को मुंहतोड़ जवाब दिया. करण जौहर ने ‘सैयारा’ का रिव्यू शेयर करते हुए निर्देशक मोहित सूरी और अहान पांडे-अनीत पड्डा की तारीफ की, तो यूजर ने उन्हें ट्रोल कर दिया।





