Karthik Aryan बने इच्छाधारी नाग, एक्टर ने शुरू की ‘Naagzilla’ की शूटिंग

Kartik Aaryan Film Naagzilla: कार्तिक आर्यन की ‘नागज़िला’ को लेकर काफी बज बना हुआ है। मेकर्स ने फिल्म को लेकर नई अनाउंसमेंट की है। कार्तिक ने फैन्स के साथ एक तस्वीर भी शेयर की है।

Kartik Aaryan Film Naagzilla: बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘नागजिला’ की शूटिंग शुरू कर दी है। एक्टर ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें वह क्लैपबोर्ड पकड़े हुए कैमरे के सामने स्माइल करते हुए दिख रहे है। क्लैपबोर्ड पर फिल्म का नाम ‘नागजिला’ और डायरेक्टर मृगदीप सिंह लांबा का नाम लिखा हुआ है। क्लैपबोर्ड पर हल्दी का टीका देखकर साफ जाहिर है कि शूटिंग से पहले टीम ने पारंपरिक पूजा-अर्चना भी की।

कार्तिक ने इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

कार्तिक ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए लिखा कि भूल भुलैया 3 की रिलीज को एक साल पूरा नागजिला की शूटिंग का पहला दिन हर हर महादेव। दिलचस्प बात यह है कि शूटिंग ऐसे दिन शुरू हुई जब उनकी पिछली हॉरर-कॉमेडी ब्लॉकबस्टर ‘भूल भुलैया 3’ को रिलीज हुए ठीक एक साल पूरा हो गया। ‘नागजिला’ में कार्तिक आर्यन प्रियम्वदेश्वर प्यारे चंद नाम के इच्छाधारी नाग का किरदार निभा रहे हैं। यह रोल उनके अब तक के करियर का सबसे अनोखा और चुनौतीपूर्ण किरदार बताया जा रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan) 

 

कार्तिक आर्यन नागजिला में इच्छाधारी नाग प्रियंवदेश्वर प्यारे चंद की भूमिका निभाएंगे. फिल्म से एक्टर का फर्स्ट लुक इसी साल अप्रैल में जारी किया गया था. इसके बाद, करण जौहर ने मोशन पोस्टर साझा किया और लिखा, “इंसानों वाली पिचरें तो बहुत देख ली, अब देखो नागों वाली पिचर! नागजिला – नाग लोक का पहला कांड… मजा फैलाने आ रहा है – प्रियंवदेश्वर प्यारे चंद… नाग पंचमी पर आपकी नजरें… 14 अगस्त 2026 को!”

ये भी पढ़े –Aishwarya Rai: नीली आंखो से दुनिया को बनाया दीवाना, जीता मिस वर्ल्ड का ताज

कैसी है फिल्म की कहानी?

करण जौहर, महावीर जैन, अदार पूनावाला, अपूर्व मेहता, मृगदीप सिंह लांबा और सुजीत जैन द्वारा निर्मित – नागज़िला एक डिफरेंट स्टोरी होने वाली है. इस फिल्म को लेकर फैन्स काफी एक्साइटेड हैं. ये एक फिक्शनल कहानी है, जिसमें काफी एंटरटेनमेंट एड किया गया है. फिल्म की कहानी के बारे में अभी ज़्यादा जानकारी सामने नहीं आई है.

ये भी पढ़े –‘Baahubali The Epic’ की अच्छी शुरुआत, जानें ‘द ताज स्टोरी’ का भी हाल

 

Back to top button