Harish Rai Death: KGF फेम एक्टर हरीश राय का निधन, इस गंभीर कैंसर ने ली जान

Harish Rai Death: कन्नड़ फिल्मों के दिग्गज एक्टर हरीश राय अब नहीं रहे। 55 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली। उनके निधन से इंडस्ट्री एक बार फिर से शोक में है।

Harish Rai Death: फिल्म KGF में रॉकी के चाचा का किरदार निभाने वाले एक्टर हरीश राय का निधन हो गया है। हरीश राय पिछले काफी समय से कैंसर से जूझ रहे थे। उन्होंने बेंगलुरु के किदवई अस्पताल में आखिरी सांस ली। उनके निधन से कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में शोक है। रिपोर्ट के मुताबिक, हरीश राय थायरॉइड कैंसर से पीड़ित थे, जो पेट तक फैल गया था। इस वजह से उनकी तबीयत बहुत खराब हो गई थी और पेट में पानी भर जाने के कारण उन्हें काफी तकलीफ होती थी।

क्या है हरीश राय की मौत का कारण

उन्होंने ‘ओम’ फिल्म में ‘डॉन राय’ और ‘KGF’ चैप्टर 1 और 2 में ‘चाचा’ के किरदार से दर्शकों का दिल जीता था. बताया जा रहा है कि उनकी मौत का कारण कैंसर बना. वह थायरॉइड कैंसर से पीड़ित थे. पिछले काफी समय से वह इसका इलाज करा रहे थे. कैंसर उनके पेट तक फैल गया था, जिससे उनका शरीर बहुत कमजोर हो गया था. हरीश राय ने खुद बताया था कि उन्होंने KGF 2 में दाढ़ी इसलिए रखी थी ताकि कैंसर से गले पर आई सूजन को छुपा सकें.

मुश्किलों से भरा आखिरी दौर

पिछले कुछ वर्षों से हरीश गंभीर रूप से बीमार चल रहे थे। कैंसर की वजह से उनकी तबीयत लगातार बिगड़ रही थी। इलाज के लिए उन्हें कई महंगे इंजेक्शन की जरूरत थी, जिनकी कीमत लाखों रुपये थी। आर्थिक तंगी के बीच, शिवराजकुमार, ध्रुव सरजा जैसे सितारों ने उनकी मदद के लिए हाथ बढ़ाया। हरीश खुद कहा करते थे- ‘मैं हार नहीं मानूंगा, सबकी दुआओं से ठीक होकर फिर शूटिंग पर लौटूंगा।’ लेकिन नियति को कुछ और ही मंज़ूर था। इलाज के दौरान आईसीयू में भर्ती रहने के बावजूद उनकी हालत में सुधार नहीं आया और उन्होंने बेंगलुरु के किदवई अस्पताल में अंतिम सांस ली।

ये भी पढ़े- Force 3: हर्षवर्धन राणे की लगी लॉटरी, जॉन अब्राहम की सुपरहिट फ्रैंचाइजी में एंट्री

इन फिल्मों में किया काम

हरीश राय ने अपने लंबे करियर में कन्नड़, तमिल और तेलुगु सिनेमा में कई यादगार भूमिकाएं निभाईं। ‘ओम’, ‘समारा’, ‘बैंगलोर अंडरवर्ल्ड’, ‘जोड़ी हक्की’, ‘राज बहादुर’, ‘संजू वेड्स गीता’, ‘स्वयंवर’, ‘नल्ला’ और ‘केजीएफ’ के दोनों अध्यायों में उनके सशक्त अभिनय को हमेशा याद किया जाएगा। उनके निधन से दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

ये भी पढ़े-Border 2 : दुश्मन को धूल चटाने का जुनून…,Varun Dhawan का फर्स्ट लुक आउट

 

Back to top button