
मुंबई मेट्रो में Varun Dhawan ने किया पुल-अप्स, अथॉरिटी ने जारी किया सेफ्टी वॉर्निंग
Varun Dhawan: इन दिनों अपनी नई फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की सफलता का आनंद ले रहे वरुण धवन एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं. लेकिन इस बार वजह उनकी फिल्म नहीं, बल्कि मुंबई मेट्रो के अंदर किया गया एक स्टंट ह।
Varun Dhawan: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म को ऑडियंस का जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है। इसी बीच एक्टर एक अलग वजह से सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गए हैं। दरअसल, शनिवार को वरुण ने ट्रैफिक से बचने के लिए मुंबई मेट्रो से सफर किया और एक सिनेमाघर में सरप्राइज विजिट करने पहुंचे थे। सोशल मीडिया पर वरुण के कुछ वीडियो वायरल हुए, जिनमें वो मेट्रो कोच के अंदर पुल-अप्स करते हुए नजर आ रहे हैं।
मुंबई मेट्रो में पुल-अप्स पड़े भारी
सोशल मीडिया पर वरुण के वीडियोज खूब तेजी से वायरल हो रहे हैं.. जहां वरुण मास्क लगाए हुए आम जनता के बीच मुंबई मेट्रो से सफर करते नजर आ रहे हैं. लेकिन मेट्रो जर्नी के दौरान एक्टर ने कुछ ऐसा कर दिया, जिसकी वजह से अब मुंबई मेट्रो ऑपरेशन कारपोरेशन लिमिटेड (MMMOCL) ने उन्हें फटकार लगाई है. वीडियो में वरुण मेट्रो कोच के अंदर ऊपर लटके मेटल रोड से लटककर पुल-उप्स करते हुए दिख रहे हैं.

मुंबई मेट्रो ने दी चेतावनी
इस पर रिएक्ट करते हुए MMMOCL ने अपनी ऑफिसियल सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा ‘ऐसा करने की कोशिश न करें, दोस्तों के साथ मेट्रो में हैंग आउट करना ठीक है लेकिन ये पकड़ कर लटकने के लिए नहीं होते. अधिकारी ने आगे बताया कि मेट्रो एक्ट 2002 के तहत ऐसी हरकत करना या प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचाने पर सजा का प्रावधान है, जिसमें फाइन और जेल तक हो सकती है.

वीडियो के साथ कैप्शन लिखा गया, “इस वीडियो के साथ आपकी एक्शन फिल्मों की तरह डिस्क्लेमर होना चाहिए था, @Varun_dvn। महा मुंबई मेट्रो में ऐसा करने की कोशिश न करें। दोस्तों के साथ मेट्रो में ‘हैंग आउट’ करना ठीक है, लेकिन ये ग्रैब हैंडल लटकने के लिए नहीं होते।
ये भी पढ़े- ‘शांति से रहो…’, AR Rahman के ‘सांप्रदायिक’ बयान पर वहीदा रहमान का जवाब
इस तरह के काम मेट्रो रेलवे (ऑपरेशन और मेंटेनेंस) एक्ट, 2002 के तहत न्यूसेंस फैलाने और/या प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचाने से जुड़ी धाराओं के तहत दंडनीय हैं। अपराध की गंभीरता के आधार पर जुर्माना और जेल भी हो सकती है तो दोस्तों, घूमो-फिरो, लेकिन वहां लटको मत। महा मुंबई मेट्रो में जिम्मेदारी से यात्रा करें।”
ये भी पढ़े- Border 2 की आंधी में उड़े धुरंधर, छावा और टाइगर 3, सनी देओल की दहाड़ ने रचा इतिहास





