
Dhurandhar 2 Review: नहीं खली रहमान डकैत की कमी, फिल्म में छाए रणवीर सिंह
Dhurandhar 2 Review: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ यानी धुरंधर 2 पहले पार्ट की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद बड़े स्केल पर लौटी है। इस बार फिल्म नोटबंदी से लेकर देश की कई बड़ी घटनाओं को जोड़ते हुए एक बड़ा नैरेटिव पेश करती है।
Dhurandhar 2: ‘धुरंधर’ के पहले पार्ट के बाद दर्शकों को इसके सीक्वल का लंबे समय से इंतजार था। पहली फिल्म में रहमान डकैत के किरदार में अक्षय खन्ना ने दमदार प्रभाव छोड़ा था, हालांकि कहानी के अंत में उनके किरदार की मृत्यु दिखा दी गई थी। और फिल्म Dhurandhar: The Revenge से उम्मीद की जा रही थी कि कहानी के फ्लैशबैक के जरिए रहमान डकैत का खौफ एक बार फिर पर्दे पर देखने को मिलेगा। साथ ही यह भी आशंका जताई जा रही थी कि अक्षय खन्ना की गैरमौजूदगी फिल्म के प्रभाव को कमजोर कर सकती है।
रणवीर सिंह की बेस्ट परफॉर्मेंस में से एक
फिल्म की शुरुआत में खूंखार बने जसकीरत यानी रणवीर सिंह के किरदार को मासूम दिखाया है। फिर धीरे-धीरे वो खतरनाक कैसे बना ये कहानी दिखाई है और इस कहानी में उनके जो रूप देखने को मिले वो दर्शकों को उनकी एक्टिंग का फैन बनाने के लिए काफी है। पहले पार्ट में भी रणवीर सिंह को एक्शन में दिखाया था, लेकिन इस बार जो उन्हें मारधाड़ करते हुए दिखाया है वो बेहद कमाल का है। पिछले पार्ट में उनकी आंखों में जो बदले की आग दिखी थी, इस पार्ट में उसने लयारी को खाक कर दिया।
फिल्म की कहानी
कहानी जसकीरत सिंह रांगी के अतीत से शुरू होती है, जो अपने परिवार के साथ हुए अन्याय के बाद अपराध की दुनिया में कदम रखता है। जेल से निकलकर वह भारत के लिए काम करने का मौका पाता है और पाकिस्तान में हमजा अली मजारी बनकर अंडरकवर मिशन पर जाता है।
पहले पार्ट के बाद अब कहानी ल्यारी की सत्ता और गैंगवार के इर्द-गिर्द घूमती है। रहमान डकैत की मौत के बाद खाली हुई गद्दी पर कब्जा, दुश्मनों का सफाया और अपने असली मिशन तक पहुंचना यही फिल्म का मूल है।
इस बार कहानी में नोटबंदी, अतीक अहमद जैसे मुद्दों के संदर्भ और देश-विदेश की राजनीतिक कड़ियों को जोड़ा गया है। सबसे बड़ा सस्पेंस बड़े साहब का है, जिसके इर्द-गिर्द पूरी कहानी घूमती है। हालांकि यह खुलासा जितना बड़ा बनाया गया, उतना प्रभाव छोड़ नहीं पाता। फिल्म का फर्स्ट हाफ थोड़ा धीमा और खिंचा हुआ लगता है, लेकिन इंटरवल के बाद कहानी पकड़ बनाती है और क्लाइमैक्स तक आते-आते असर छोड़ती है।
ये भी पढ़े- Dhurandhar 2 के प्रीव्यू में हंगामा… Noida में शो रद्द होने पर फूटा दर्शकों का गुस्सा
धुरंधर 2’ में क्या है खास?
रणवीर सिंह की दमदार और डार्क परफॉर्मेंस फिल्म को खास बनाती है। इसके साथ ही इमोशनल बैकस्टोरी और मजबूत डायलॉग्स, खौफनाक और रियलिस्टिक एक्शन सीक्वेंस काफी बेहतरीन है।
रहमान डकैत को रिक्रिएट करने की कोशिश
फिल्म में कुछ सीन पुराने क्लासिक एक्शन स्टाइल को रीक्रिएट करने की कोशिश करते हैं, खासकर बालूचिस्तान में एंट्री वाला सीन, जो बड़े पर्दे पर शानदार लगता है और एक देसी-रॉ इंटेंसिटी लेकर आता है। हालांकि रणवीर भी इस सीन में बेहद दमदार दिखे हैं।
ये भी पढ़े- LPG गैस की किल्लत पर बोले Akshay Kumar, बताया कैसे घर में पत्नी कर रहीं मैनेज?





