Salman Khan Birthday: भाईजान के बर्थडे में सितारों की महफिल, धोनी समेत पहुंचे कई सेलेब्रिटीज

Salman Khan 60th Birthday Party: बॉलीवुड के ‘दबंग’ सलमान खान आज 27 दिसंबर, 2025 को 60 साल के हो गए हैं और इस खुशी के मौके पर इंडस्ट्री और खेल जगत के कई सितारे उनकी पार्टी का हिस्सा बने. 

Salman Khan 60th Birthday Celebration: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान का आज 60वां जन्मदिन है। उनका बर्थडे शुक्रवार देर रात पनवेल स्थित फॉर्महाउस (Panvel Farmhouse )पर मनाया गया। इसमें क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni ) अपने परिवार के साथ पहुंचे। पार्टी में सलमान के फैमिली मेंबर्स के अलावा, संजय दत्त, संगीता बिजलानी और करिश्मा कपूर समेत कई सेलिब्रिटी शामिल हुए। इस दौरान सलमान ने आधी रात को फॉर्महाउस के बाहर पैपराजी के साथ केक काटा।

भाईजान के बर्थडे बैश में धोनी

दिग्गज भारतीय क्रिकेटर और भारत को तीन ICC ट्रॉफी जिताने वाले महान कप्तान एमएस धोनी सलमान खान की बर्थडे पार्टी में शामिल होने के लिए उनके फार्महाउस पहुंचे. धोनी के साथ उनकी पत्नी साक्षी धोनी और उनकी बेटी भी थीं. फार्महाउस के बाहर जैसे ही धोनी की कार पहुंची तो उसे फैंस और पैपराजी ने चारों ओर से घेर लिया, जिसे देखकर धोनी मुस्कुराते नजर आए.ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.

पहुंच रहे कई सेलेब्स

सलमान अपना 60वां बर्थडे पनवेल फार्महाउस में करीबी दोस्तों और फैमिली के साथ मना रहे हैं. सलमान खान के फार्महाउस पर खान फैमिली के सदस्य मौजूद हैं. इसके अलावा आमंत्रित मेहमान भी पहुंच चुके हैं. सलमान खान अक्सर अपना जन्मदिन या तो मुंबई के गैलेक्सी अपार्टमेंट्स या फिर पनवेल के फार्महाउस में मनाते नजर आते हैं.

ये भी पढ़े- अक्षय खन्ना के ‘Drishyam 3’ छोड़ने की वजह का खुलासा! डिमांड से मेकर्स हैरान…

सलमान के इस खास दिन पर उनके माता-पिता भी मौजूद हैं. उनकी बहन अर्पिता खान शर्मा अपने पति आयुष शर्मा और बच्चों अहिल व आयत के साथ पहुंच चुकी हैं.

ये भी पढ़े- ‘Dhurandhar’ की आंधी में दबी कार्तिक-अनन्या की फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर ठंडी ओपनिंग

Back to top button