‘स्त्री’ ने खोली बॉलीवुड की पोल, Dhurandhar के दुश्मनों पर बरसीं श्रद्धा कपूर

Shraddha Kapoor Praises Dhurandhar: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। दर्शकों, क्रिटीक्स और फिल्म इंडस्ट्री से भी जमकर तारीफ मिल रही है। अब श्रद्धा कपूर ने भी फिल्म की तारीफ की।

Shraddha Kapoor Praises Dhurandhar: आदित्य धर की फिल्म धुरंधर लगातार चर्चा में बनी हुई है। फिल्म ने दुनियाभर में 500 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर ली है। ऋतिक रोशन और अक्षय कुमार के बाद अब एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने भी फिल्म की तारीफ की है। सोमवार को श्रद्धा कपूर ने इंस्टाग्राम पर धुरंधर देखने के बाद अपनी प्रतिक्रिया दी। दुनिया भर में पहले ही 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. हाल ही में श्रद्धा कपूर ने इसकी जमकर तारीफ की और यामी गौतम के खिलाफ बोलने वालों पर निशाना साधा।।

श्रद्धा ने बांधे धुरंधर की तारीफों के पुल

सोमवार को श्रद्धा ने इंस्टाग्राम पर फिल्म देखने के बाद अपनी एक्साइटमेंट शेयर की। उन्होंने पहली स्लाइड पर लिखा, ‘आदित्य धर का धुरंधर जैसी फिल्म बनाना सच में बहुत बुरा है और दूसरी स्लाइड पर लिखा, ‘और फिर हमें पार्ट 2 के लिए तीन महीने इंतजार करवाना। हमारे इमोशन्स के साथ मत खेलो, प्लीज रिलीज डेट पहले कर दो। क्या जबरदस्त अनुभव था, सुबह शूट नहीं होती तो कसम से अभी ही दोबारा देखने जाती। छावा, सैयारा, धुरंधर – सब 2025 में हिंदी सिनेमा में’।

shraddha 3

यामी गौतम का दिया साथ

श्रद्धा कपूर ने आगे कहा, ‘यामी गौतम को नेगेटिव PR मशीनरी और मनगढ़ंत विवादों का सामना करना पड़ा, धुरंधर ने यह सब सहा और शानदार तरीके से सामने आई। कोई भी बुरी ताकत एक अच्छी फिल्म को नीचे नहीं गिरा सकती। हमें दर्शकों पर भरोसा है’। आदित्य धर ने श्रद्धा को उनके दिल से की गई तारीफ के लिए प्यार और आभार भेजकर जवाब दिया।

ये भी पढ़े- Dhurandhar की सफलता पर रणवीर सिंह का रिएक्शन, कहा- ‘नजर और सब्र…’

धुरंधर एक स्पाई थ्रिलर फिल्म है। फिल्म में रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना, संजय दत्त और आर. माधवन अहम भूमिकाओं में हैं। इनके अलावा सारा अर्जुन, राकेश बेदी और दानिश पंडोर ने भी काम किया। अब धुरंधर का सीक्वल 19 मार्च 2026 को रिलीज होने वाला है।

 

Back to top button