नमस्कार…’ BAFTA अवॉर्ड्स में Alia Bhatt का देसी स्वैग, ग्लोबल स्टेज पर हिंदी में दी स्पीच

Alia Bhatt लंदन में ब्रिटिश एकेडमी फिल्म अवॉर्ड्स (BAFTA) में पहुंचीं, जहां वो एक नॉन-इंग्लिश फिल्म को अवॉर्ड देने के लिए प्रेजेंट हुईं। उन्होंने अपनी स्पीच हिंदी में शुरू की जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है।

Alia Bhatt: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट सुर्खियों में हैं। उन्होंने लंदन में आयोजित ब्रिटिश एकेडमी फिल्म अवॉर्ड्स में कुछ ऐसा किया जिसने भारतीयों का दिल गर्व से चौड़ा कर दिया। लंदन में कुछ घंटों पहले ब्रिटिश फिल्म अवॉर्ड्स (BAFTA) यानी बाफ्टा का आयोजन हुआ। इस समारोह में कई दिग्गज कलाकार शामिल हुए। इस दौरान उन्हें स्टेज पर बेस्ट नॉन-इंग्लिश फिल्म प्रेजेंड करने के लिए बुलाया गया। तब उन्होंने अपने ही प्यारे अंदाज में अपने स्पीच की शुरुआत हिंदी में की।

आलिया ने BAFTA में बोली हिंदी

बाफ्टा 2026 में आलिया ने गैर-अंग्रेजी भाषा की सर्वश्रेष्ठ फिल्म को पुरस्कार दिया। अपनी स्पीच शुरू करते हुए, अभिनेत्री ने दर्शकों को हिंदी में नमस्कार और फिर अपनी बात समझाने के लिए अंग्रेजी में भई बात की। “नमस्कार! अगला अवॉर्ड एक ऐसी फिल्म के लिए है, जो अंग्रेज़ी में नहीं है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by BAFTA (@bafta)

 

अभिनेत्री ने आगे कहा, “अभी सबटाइटल्स की ज़रूरत नहीं है। मैं हिंदी में बस इतना कह रही थी कि अगला अवॉर्ड एक ऐसी फिल्म के लिए है जो अंग्रेज़ी में नहीं है। क्योंकि भले ही फिल्म अनगिनत आवाज़ों में बोलती है, लेकिन हम हमेशा सिनेमा की भाषा का सम्मान करते हैं। वह भाषा हम सभी बोलते हैं। हमारे नामांकित कलाकार भी ऐसा ही करते हैं।

रेड कार्पेट पर आलिया का जलवा

BAFTA में बेस्ट नॉन-इंग्लिश फिल्म का अवॉर्ड फिल्म ‘सेंटिमेंटल वैल्यू’ को मिला है, जो इसी साल ऑस्कर के लिए भी नॉमिनेटेड है. फैंस को आलिया का BAFTA लुक भी बेहद पसंद आया है. एक्ट्रेस ने गुच्ची का सिल्वर गाउन पहना था, जिसके साथ उन्होंने एक सफेद स्टॉल भी कैरी किया. रेड कार्पेट पर आलिया का जलवा खूब जोर-शोर से बिखरा.

तीसरी इंडियन एक्ट्रेस बनीं आलिया

आलिया से पहले इंडिया की दो और हीरोइन प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण को भी BAFTA में अवॉर्ड प्रेजेंट करने का मौका मिल चुका है. अब ऐसा करके आलिया तीसरी इंडियन एक्ट्रेस बन चुकी हैं. फैंस उनकी तरक्की देखकर बेहद खुश हैं. बात करें आलिया के वर्क फ्रंट की, तो उनकी दो फिल्में ‘अल्फा’ और ‘लव एंड वॉर’ आनी हैं, जिसकी रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार है.

Back to top button