
सोशल मीडिया डिलीट करना चाहती हैं Alia Bhatt, बोलीं- रोज सोचती हूं…
Alia Bhatt: बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने कई सालों तक एक्टर रणबीर कपूर को डेट किया. उन्होंने अप्रैल 2022 में शादी कर ली. उसी साल नवंबर में उनकी पहली बच्ची राहा का जन्म हुआ. जिसके बाद उनकी जिंदगी में बड़ा बदलाव आया.
Alia Bhatt: एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने हाल ही में कहा कि कई बार उनका मन सोशल मीडिया अकाउंट को डिलीट करने का करता है। आलिया भट्ट देश में सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली एक्ट्रेस में से एक हैं और इंस्टाग्राम पर उनके 86 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। इंटरव्यू में आलिया ने मां बनने के बाद आए बदलावों पर भी बात की। उन्होंने बताया कि मां बनने के बाद उनकी पर्सनल लाइफ पूरी तरह बदल गई है। अब उनकी दुनिया ज्यादातर अपनी बेटी के इर्द-गिर्द घूमती है।
सोशल मीडिया डिलीट करने का मन
आलिया ने यह भी कहा कि सोशल मीडिया डिलीट करने से वह उन लोगों से कट जाएंगी जिन्होंने लंबे समय से उन्हें सपोर्ट किया है. उन्होंने कहा, ‘कई बार मैं सुबह उठती हूं और सोचती हूं, ठीक है, मैं बस अपना सोशल मीडिया डिलीट करना चाहती हूं और एक ऐसी एक्ट्रेस बनना चाहती हूं जो सिर्फ एक्टिंग करे. मैं बार-बार इस बातचीत में शामिल नहीं होना चाहती. मुझे पता है कि इससे उन बहुत से लोगों से मेरा कॉन्टैक्ट खत्म हो जाएगा, जिन्होंने शुरुआत से मुझे सपोर्ट किया है, और मैं ऐसा नहीं करना चाहती.’
View this post on Instagram
मुश्किल है पर्सनल लाइफ को पर्सनल रखना
आलिया ने आगे कहा, ‘जब बात पर्सनल लाइफ रखने की आती है तो अब मेरी पर्सनल लाइफ बिल्कुल पर्सनल है तो इसलिए मुश्किल होता है। मेरी फोटो एल्बम राहा से भरी है। मुझे काफी मेहनत करनी पड़ती है अपनी फोटोज रखने के लिए।’
मदरहुड जर्नी ने लाइफ बदल दी
आलिया ने बताया कि मदरहुड जर्नी ने उनकी लाइफ में काफी बदलाव लाए हैं। उनका माइडसेट भी काफी बदल गया है। उन्होंने मां बनने को एक बड़ा बदलाव बताया। आलिया के मुताबिक, इससे न सिर्फ शरीर बदलता है, बल्कि सोच, प्राथमिकताएं और दुनिया को देखने का नजरिया भी बदल जाता है।
ये भी पढ़े- Grammy Awards 2026: दलाई लामा को पहला ग्रैमी, फिर चूक गई अनुष्का शंकर
फिल्म अल्फा पहले क्रिसमस 2025 पर रिलीज होने वाली थी। बाद में इसके अप्रैल में रिलीज होने की चर्चा थी और अब यह फिल्म 2026 में ही किसी बाद की तारीख पर रिलीज होने की उम्मीद है। अभी आधिकारिक तारीख का ऐलान नहीं हुआ है। इसके अलावा आलिया, रणबीर कपूर और विक्की कौशल के साथ संजय लीला भंसाली की फिल्म लव एंड वॉर में भी नजर आएंगी।
ये भी पढ़े- Mardaani 3: ‘बॉर्डर 2’ के सामने सीना ताने खड़ी ‘मर्दानी’ 3, किया शानदार कलेक्शन





