Border 2: आज भी ‘बॉर्डर 2’ करेगी सॉलिड कमाई! एडवांस बुकिंग हुई है धमाकेदार

Border 2 Box Office Collection: साल 2025 की सबसे बड़ी फिल्म ‘धुरंधर’ का एक रिकॉर्ड सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2‘ ने तोड़ दिया है. इसने पहले दिन बंपर ओपनिंग ली है, जो ‘धुरंधर’ के मुकाबले काफी ज्यादा है।

Border 2 Box Office Collection: बॉर्डर 2 के लिए वीकेंड में शानदार एडवांस बुकिंग हुई है और इसी के साथ फिल्म शनिवार को बमफाड़ कमाई कर सकती है. वहीं सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक इस फिल्म ने दोपहर 2 बजे तक दूसरे दिन 7.1 करोड़ की कमाई कर ली है. इन नंबर्स में रात तक काफी इजाफा होने की उम्मीद है. फिलहाल फिल्म का टोटल कलेक्शन 37 करोड़ हो गया है. उम्मीद है कि ये आज हाफ सेंचुरी बना लेगी.  बता दें कि फाइनल आंकड़े रात 10.30 के बाद अपडेट होंगे.

कितना रहा ‘बॉर्डर 2’ का फर्स्ट डे कलेक्शन?

सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ ने एडवांस बुकिंग के मामले में काफी शानदार परफॉर्म किया. इसने रिलीज से एक दिन से पहले 4 लाख टिकट बेचे. फिर 24 घंटे के अंदर-अंदर इसकी टिकट बुकिंग दोगुनी हो गई. पहले दिन ‘बॉर्डर 2’ का कलेक्शन काफी ज्यादा प्रेडिक्ट किया गया. अब फिल्म के कलेक्शन रिपोर्ट सामने आए हैं, जो काफी शानदार हैं.

‘धुरंधर’ के ओपनिंग कलेक्शन को दी मात

ट्रेड वेबसाइट सेकनिल्क की रिपोर्ट अनुसार, ‘बॉर्डर 2’ ने नेट 30 करोड़ रुपये की ओपनिंग की है. हालांकि ओपनिंग डे के फाइनल आंकड़े आना अभी बाकी है. इस हिसाब से फिल्म ने साल 2025 की सबसे बड़ी फिल्म ‘धुरंधर’ के ओपनिंग कलेक्शन को मात दी है. ‘धुरंधर’ ने अपने पहले दिन 28 करोड़ रुपये कमाए थे. लेकिन ‘धुरंधर’ ने अपना असली कमाल दूसरे हफ्ते में दिखाना शुरू किया था. फिल्म देखते ही देखते बॉक्स ऑफिस पर किसी बड़े धमाके की तरह फटी और अब 50 दिनों के बाद भी थिएटर्स में सक्सेसफुली चल रही है.

सनी देओल,वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी स्टारर  बॉर्डर 2 ने दर्शकों पर जादू कर दिया है. फिल्म की दमदार ओपनिंग हुई है और इसे पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का फायदा दूसरे दिन खूब होता नजर आ रहा है.

बता दें कि कि दूसरे दिन के लिए इस फिल्म की हर घंटे 10 हजार टिकटों की प्री बुकिंग हो रही है. यानी ये फिल्म शनिवार को बॉ़क्स ऑफिस पर धमाका करने को तैयार है.

Back to top button