Golden Globe Awards: वेस्टर्न गाउन में छाईं ‘देसी गर्ल’, प्रियंका-निक की केमिस्ट्री पर फिदा फैंस

Golden Globe Awards 2026: 83वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में देसी गर्ल ने प्रेजेंटर बनकर लाइमलाइट चुराई। वह अपने पति और सिंगर निक जोनस के साथ रेड कार्पेट पर आईं और क्यूट मोमेंट से सभी का ध्यान खींच लिया।

Golden Globes 2026: ‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड सेरेमनी में अपने ग्लैमरस अंदाज से जलवा बिखेरती दिखीं।  प्रियंका ने रेड कारपेट पर पति निक जोनस  (Nick Jonas)संग भी कई रोमांटिक मोमेंट्स शेयर किए। दोनों के कई फोटोज-वीडियोज वायरल हैं। कैलिफोर्निया के बेवर्ली हिल्स स्थित बेवर्ली हिल्टन होटल में आयोजित अवॉर्ड शो में इस बार प्रियंका चोपड़ा प्रेजेंटर के तौर पर शामिल हुई हैं. इस इवेंट में कई बड़े सितारों ने अपने खास अंदाज से रेड कारपेट पर जलवा बिखेरा। इवेंट में प्रियंका ने पति निक जोनस का हाथ थामकर स्वैग से एंट्री की.

रेड कार्पेट पर छाए प्रियंका और निक

गोल्डन ग्लोब्स के रेड कार्पेट पर भी प्रियंका चोपड़ा छा गईं। उन्होंने अवॉर्ड समारोह में अपने पति निक जोनस (Nick Jonas) के साथ एंट्री ली। जैसे ही स्टार कपल रेड कार्पेट पर पहुंचा, वैसे ही पैपराजी उन्हें कैप्चर करने के लिए होड़ में लग गए। इस इवेंट में कपल की केमिस्ट्री कमाल की थी और उसमें चार-चांद लगाने में दोनों ने कोई कसर नहीं छोड़ी।

पावर कपल

प्रियंका चोपड़ा का वायरल लुक

गोल्डन ग्लोब्स अवॉर्ड 2026 के लिए पहुंची प्रियंका चोपड़ा का नीली ड्रेस वाला लुक सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। इस खूबसूरत लुक में पीसी और उनके साथ रोमांटिक होते पति निक जोनस कमाल लग रहे थे। वहीं पीसी का नमस्ते पोज तो खूब पसंद किया जा रहा है।

मेकअप

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का ये वाला विदेशी अवतार दिल छूने वाला है। उन्होने इस लुक के लिए डार्क ब्लू ट्यूब गाउन पहना था। जिसके साथ उनका मेकअप स्टाइलिंग सब परफेक्ट लगा।

 

देसी गर्ल का विदेशी अवतार

पावर कपल निक और प्रियंका का ये वाला लुक बहुत ही गजब का है। पीसी के ब्लू गाउन के साथ निक का ब्लैक ब्लेजर काफी कॉम्पलीमेंट कर रहा है। बेशक ही दोनों साथ में इन आउटफिट्स में क्लास सर्व कर रहे हैं।

Image

 

पीसी ने ट्यूब ऑफ शोल्डर वाला गाउन पहना था। डार्क ब्लू कलर के इस गाउन में फ्लेयर बैलून लुक था। जो पीसी के फिजिक के हिसाब से काफी शानदार लग रहा था।

(All Image Credit: Social media)
Back to top button